कोरियन फिल्म ‘अ हार्ड डे’ का हिंदी रीमेक बनायेंगे शाहरुख खान

पिछले काफी वक्त से शाहरुख खान फिल्मों से गायब हैं. उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘जीरो’ को रिलीज हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है. फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ थीं, लेकिन फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आयी. अब शाहरुख के फैंस बेसब्री से उनकी अगली फिल्म का इंतजार […]

पिछले काफी वक्त से शाहरुख खान फिल्मों से गायब हैं. उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘जीरो’ को रिलीज हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है. फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ थीं, लेकिन फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आयी. अब शाहरुख के फैंस बेसब्री से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.

हालांकि अब ये खबर सामने आ रही है कि शाहरुख का प्रोडक्शन हाउस एक कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने जा रहा है. हालिया रिपोर्ट्स की मानें, शाहरुख खान की टीम ने कोरियन फिल्म ‘अ हार्ड डे’ के हिंदी रीमेक बनाने के लिए राइट्स खरीदे हुए हैं.

बताया जा रहा है कि शाहरुख और उनकी टीम को यह फिल्म बेहद पसंद आयी है. यह भी पता चला है कि शाहरुख की टीम ने इस फिल्म को खरीदने के लिए भारी-भरकम रकम खर्च की है. एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शाहरुख इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान सुजॉय घोष को दे सकते हैं जो इससे पहले ‘कहानी’ और ‘बदला’ जैसी फिल्में बना चुके हैं.

सुजॉय इस वक्त अभिष��क बच्चन के साथ ‘बॉब बिस्वास’ बना रहे हैं. बता दें कि ‘अ हार्ड डे’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो गलती से अपनी कार से एक आदमी को मार देता है. इसके बाद वह इसे छिपाने के लिए अपनी मां के अंतिम संस्कार के दिन उसकी लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश करता है. हालांकि शाहरुख ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि वह किसके साथ और किस फिल्म में काम करने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >