काजोल ने बेटी संग शेयर की ये खूबसूरत तसवीर, फिदा हुए फैंस…

काजोल जितनी शानदार एक्‍ट्रेस है उतनी ही जानदार मां भी हैं. काजोल और अजय देवगन के दो बच्‍चे हैं. बेटी न्‍यासा और बेटा युग. काजोल अक्‍सर दोनों बच्‍चों के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करती नजर आती हैं. एक बार फिर एक्‍ट्रेस को बेटी न्‍यासा के साथ मुंबई में स्‍पॉट किया गया. दोनों की तसवीरें सोशल […]

काजोल जितनी शानदार एक्‍ट्रेस है उतनी ही जानदार मां भी हैं. काजोल और अजय देवगन के दो बच्‍चे हैं. बेटी न्‍यासा और बेटा युग. काजोल अक्‍सर दोनों बच्‍चों के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करती नजर आती हैं. एक बार फिर एक्‍ट्रेस को बेटी न्‍यासा के साथ मुंबई में स्‍पॉट किया गया. दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

न्‍यासा फिलहाल सिंगापुर से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं. वह अक्‍सर छुट्टियों में अपने माता-पिता के पास आती-जाती रहती हैं. काजोल ने बेटी के साथ कुछ खूबसूरत तसवीरें शेयर की है जिसे यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं.

इस तसवीर में दोनों धूप में सेल्‍फी लेती नजर आ रही हैं. दोनों के बीच हमेशा एक खास कैमेस्‍ट्री देखने को मिलती है. काजोल इस दौरान बेज़ कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. वहीं न्‍यासा ने येलो कलर की टीशर्ट पहनी हुई है. उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा,’ मुंबई की सड़कों पर अपनी बेबी के साथ कई दिनों बाद घूम रही हूं.’

एक यूजर ने लिखा- बेटी आप की ही कॉपी लग रही है काजोल मैम. खूबसूरत.’ एक और यूजर ने लिखा- काजोल की बेटी न केवल सुंदर बल्कि बुद्धिमान भी हैं.’ एक और यूजर ने लिखा- खूबसूरत मां और खूबसूरत बेटी. वाहे गुरू जी आप पर कृपा बनाये रखे.’ एक यूजर ने लिखा- खूबसूरत तसवीर.’

बता दें कि हाल ही में काजोल फिल्‍म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में नजर आई थीं. फिल्‍म में अजय देवगन लीड रोल नजर आये थे. काजोल उनकी पत्‍नी के किरदार में दिखी थीं. दोनों 11 साल बाद एकसाथ पर्दे पर नजर आये हैं. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. फिल्‍म का निर्देशन ओम राउत ने किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >