15 अगस्त को फिर धमाका करेगा PK

मुंबई: अपने हर फिल्म में अलग लुक के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता आमिर खान अपने पोस्टर को लेकर विवाद में फंस गये हैं. यह पोस्टर उनकी आने वाली फिल्‍म पीके का है जिसमें वे न्यूड नजर आ रहे हैं. जहां एक ओर इस पोस्टर की तारीफ उनके फैंस कर रहे हैं वहीं पोस्टर पर […]

मुंबई: अपने हर फिल्म में अलग लुक के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता आमिर खान अपने पोस्टर को लेकर विवाद में फंस गये हैं.

यह पोस्टर उनकी आने वाली फिल्‍म पीके का है जिसमें वे न्यूड नजर आ रहे हैं. जहां एक ओर इस पोस्टर की तारीफ उनके फैंस कर रहे हैं वहीं पोस्टर पर एक केस भी दर्ज हो चुका है.

आमिर के फैंस अब इस फिल्म में उनका अभिनय देखना चाहते हैं लेकिन फिल्म साल के अंत में आयेगी. खबरों की माने तो वो जल्द इस फिल्म का अगला पोस्टर रिलीज करेंगे. इस पोस्टर को आमिर 15 अगस्त को जारी कर सकते हैं.

अब देखने वाली बात है कि क्या एक बार फिर पोस्टर उनके ट्विअर अकाउंट से जारी किया जाता है या वे मीडिया के सामने इसे रिलीज करते हैं. वहीं एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्‍म की पटकथा के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा.

इस फिल्‍म में उनके साथ अनुष्‍का शर्मा,सुशांत सिंह राजपूत और बोमन ईरानी भी नजर आयेंगे. इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी आ चुका है जिसमें वे आमिर भोजपुरी में बोलते दिख रहे हैं कि टूकूर टूकूर का देख रहे हैं हम हैं पीके…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >