फोन यूज के लिए अभिनेत्री अदिति शर्मा ने अपनाया ये अनोखा तरीका

अभिनेत्री व मॉडल अदिति शर्मा पॉपुलर शो ‘ये जादू है जिन्न का’ में रोशनी के किरदार में नजर आ रही हैं. अदिति इससे पहले शो ‘कलीरें’ का चेहरा रह चुकी हैं. वे बता रही हैं कि क्यों उन्होंने फोन से दूरी बना ली है. इस संबंध में वे कहतीं हैं कि मैं अपने मां-पापा और […]

अभिनेत्री व मॉडल अदिति शर्मा पॉपुलर शो ‘ये जादू है जिन्न का’ में रोशनी के किरदार में नजर आ रही हैं. अदिति इससे पहले शो ‘कलीरें’ का चेहरा रह चुकी हैं. वे बता रही हैं कि क्यों उन्होंने फोन से दूरी बना ली है.

इस संबंध में वे कहतीं हैं कि मैं अपने मां-पापा और भाई के साथ रहती हूं. मेरे लिए ही वे लोग दिल्ली से यहां शिफ्ट हुए हैं. मां-पापा को जब भी टाइम मिलता है वे मेरे सेट पर आते हैं. लंच ब्रेक में मैं गरमागरम लंच ही खाती हूं, क्योंकि घरवाले खाना लेकर मेरे लिये आते हैं. परिवार के साथ रहना बहुत खुशी देता है. उससे अच्छा और क्या हो सकता है. रात को सोशल मीडिया टाइम मेरा होता है. इस जनरेशन की लाइफ का सबसे अहम हिस्सा फोन बन गया है. जैसे टाइम मिलता है फोन पर लग जाते हैं. मैं भी यही कर रही थी, लेकिन फिर मैंने महसूस किया कि मैं शूट के बाद ज़्यादा समय मोबाइल को ही दे रही हूं. यही वजह है कि मैंने अपने फोन पर अब टाइमर सेट कर लिया है.
आगे अदिति ने कहा कि चार घंटे से ज़्यादा मैं पूरे दिन में फ़ोन को दूं, उससे ज़्यादा नहीं. हालांकि 15 मिनट ज्यादा कभी-कभी हो जाता है, लेकिन उससे ऊपर नहीं. सीरियल में मेरे को-एक्टर विक्रम ने भी ऐसा ही किया है. हाल ही में हम इस पर चर्चा कर रहे थे कि बहुत ज़्यादा हो गया. अब फोन बंद होना चाहिए. बीच में सात-आठ घंटे फोन मेरे हाथ में होता था. मैंने महसूस किया कि इतना ज्यादा फोन का इस्तेमाल आंखों के साथ ब्रेन पर प्रभाव डालता हैृ. आप नेगेटिव हो जाते हैं. जितना देखते हो, उतना सोचते हो. पर्सनल लाइफ के लिए समय ही नहीं मिलता है. फिर इसे कंट्रोल किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >