''शुद्धि'' में रितिक होते तो दिखती करीना

मुंबई: फिल्म शुद्धि में सलमान खान के ऑपोजिट कौन नजर आयेंगी अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. खबर थी कि फिल्‍म में सल्लू के साथ हॉट अभिनेत्री करीना कपूर नजर आयेंगी. लेकिन इस खबर से खुद करीना ने खंडन कर दिया है. अब देखना है कि करण जौहर इस फिल्म में किसको साईन […]

मुंबई: फिल्म शुद्धि में सलमान खान के ऑपोजिट कौन नजर आयेंगी अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. खबर थी कि फिल्‍म में सल्लू के साथ हॉट अभिनेत्री करीना कपूर नजर आयेंगी. लेकिन इस खबर से खुद करीना ने खंडन कर दिया है. अब देखना है कि करण जौहर इस फिल्म में किसको साईन करते हैं.

कुछ समय पहले ही करीना ने एक इंटरव्‍यू में यह कह दिया था कि वो अपने खास दोस्‍त करन जौहर की आने वाली फिल्‍म शुद्धि में काम नहीं करेंगी. कई दिनों तक चुप्‍पी साधे करीना कपूर ने शुद्धि में काम न करने की वजह से आखिरकार पर्दा उठा ही दिया.

करीना ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू में कहा कि र‍ितिक रोशन की वजह से उन्‍होंने यह फिल्‍म छोड़ी है. करीना ने कहा कि शुद्धि में काम करने का मैंने इसलिए सोचा क्‍योंकि मैं रितिक के साथ काम करना चाहती थी. लेकिन जब रितिक ही इस फिल्‍म से बाहर हो गए तो‍ फिर मेरे लिए भी इस फिल्‍म में काम करने का कोई तुक नहीं था.फिल्म कभी खुशी कभी गम में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी सराहा था. खबर यह भी उड़ी थी कि रितिक और करीना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >