कॉमिक सुपर हीरो नागराज पर बनेगी फिल्म, रणवीर सिंह हो सकते हीरो

नयी दिल्ली : अगर आपका बचपन 90 के दशक में बिता है तो आपने जरूर ‘नागराज’ के अनोखे कारनामे वाली कॉमिक पढ़ी होगी और अब जल्द ही इस कारनामे को रुपहले पर्दे पर भी देख सकेंगे. राज कॉमिक्स के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अभिनेता रणवीर सिंह को […]

नयी दिल्ली : अगर आपका बचपन 90 के दशक में बिता है तो आपने जरूर ‘नागराज’ के अनोखे कारनामे वाली कॉमिक पढ़ी होगी और अब जल्द ही इस कारनामे को रुपहले पर्दे पर भी देख सकेंगे. राज कॉमिक्स के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अभिनेता रणवीर सिंह को नागराज के रूप में पर्दे पर उतारने के लिए बातचीत चल रही है और फिल्म का निर्माण करण जौहर करेंगे.

गुप्ता ने बताया, ‘ नागराज को रुपहले पर्दे पर उतारने के लिए हम रणवीर सिंह और करण जौहर से बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है. हमारा रुख सकारात्मक है.”

उन्होंने वर्ष 2022 तक फिल्म के प्रदर्शित होने की उम्मीद जताई. उल्लेखनीय है कि नागराज नामक भारतीय सुपरहीरो के किरदार को संजय गुप्ता ने गढ़ा था और राज कॉमिक्स ने इसका प्रकाशन किया था.

नागराज की पहली कहानी परशुराम शर्मा ने लिखी जबकि चित्रण प्रताप मुल्लिक ने किया. बाद में अष्टपुत्र, चंदू और अनुपम सिन्हा ने भी नागराज कॉमिक के लिए चित्र बनाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >