फिल्म के निर्माण में ऋषि कपूर का विशाल कद कभी आड़े नहीं आया: जीतू

मुंबई : ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म ‘द बॉडी’ के साथ बालीवुड में कदम रखने वाले फिल्म निर्माता जीतू जोसफ का कहना है कि फिल्म के निर्माण में ऋषि कपूर का विशाल कद कभी आड़े नहीं आया. इस फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में हैं। जीतू ने ‘मेमोरीज’ और ‘दृश्यम’ जैसी कई सफल फिल्मों […]

मुंबई : ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म ‘द बॉडी’ के साथ बालीवुड में कदम रखने वाले फिल्म निर्माता जीतू जोसफ का कहना है कि फिल्म के निर्माण में ऋषि कपूर का विशाल कद कभी आड़े नहीं आया. इस फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में हैं। जीतू ने ‘मेमोरीज’ और ‘दृश्यम’ जैसी कई सफल फिल्मों का निर्माण किया है.

जीतू ने कहा, ‘फिल्म निर्माण के दौरान ऋषि सर का विशाल कद कभी आड़े नहीं आया बल्कि उनके अनुभवों ने हमारी बहुत मदद की. उनके साथ काम करना सौभाग्य की बात है. पहले मैं उनके जैसे दिग्गज के साथ काम करने को लेकर डरा हुआ था लेकिन वह काफी शांत और सहयोगी साबित हुए.’

फिल्म का अधिकतर काम पिछले साल पूरा करने के बाद ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाने के लिए अमेरिका चले गए थे. ‘द बॉडी’ इसी नाम की स्पेनिश फिल्म का रीमेक है. ‘द बॉडी’ 13 दिसंबर को रिलीज होने को तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >