दोबारा रिलीज होगी पीरियड ड्रामा ''पानीपत’! फिल्म के इन हिस्सों में होगा जरूरी बदलाव

नयी दिल्ली: हाल में पर्दे पर आई हिंदी फिल्म पानीपत के निर्माता फिल्म के उस हिस्से में बदलाव व संपादन पर राजी हो गए हैं जिसको लेकर यहां के जाट समुदाय के नेता आपत्ति जता रहे हैं. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने बुधवार को यह जानकारी दी. फिल्म के कुछ हिस्सों की एडिटिंग […]

नयी दिल्ली: हाल में पर्दे पर आई हिंदी फिल्म पानीपत के निर्माता फिल्म के उस हिस्से में बदलाव व संपादन पर राजी हो गए हैं जिसको लेकर यहां के जाट समुदाय के नेता आपत्ति जता रहे हैं. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने बुधवार को यह जानकारी दी.

फिल्म के कुछ हिस्सों की एडिटिंग होगी

उन्होंने बताया, फिल्म वितरक ने हमें सूचित किया है कि फिल्म निर्माता फिल्म के कुछ हिस्सों का संपादन करेंगे. उन्होंने कहा कि इस फिल्म के निर्माता फिल्म के संपादित संस्करण को सेंसर बोर्ड के पास भी भेजेंगे. उल्लेखनीय है कि जाट समुदाय इस फिल्म में भरतपुर के तत्कालीन महाराजा सूरजमल के किरदार को गलत तरीके से फिल्माये जाने का विरोध कर रहे हैं.

समुदाय के नेताओं ने सोमवार को सरकार को ज्ञापन सौंपा था जिसके बाद सरकार ने वितरकों के माध्यम से फिल्म के निर्माताओं से जवाब मांगा था. उल्लेखनीय है कि विरोध को देखते हुए राज्य के अधिकांश सिनेमाघरों से यह फिल्म पहले ही हटा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >