पहली एनिवर्सरी पर प्रियंका ने पति निक के लिए लिखा ये खास मैसेज

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने रविवार (1 दिसंबर) को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई. पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में इस इंटरनेशनल जोड़ी ने सात फेरे लिये थे. इस जोड़ी ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी. इसके बाद दोनों ने अलग-अलग जगहों पर शादी की रिसेप्‍शन […]

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने रविवार (1 दिसंबर) को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई. पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में इस इंटरनेशनल जोड़ी ने सात फेरे लिये थे. इस जोड़ी ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी. इसके बाद दोनों ने अलग-अलग जगहों पर शादी की रिसेप्‍शन पार्टी दी.

दोनों ग्लैमर उद्योग केसबसे रोमांटिक जोड़ों में से एक माने जाते हैं. इस खास मौके पर प्रियंका ने शादी की कुछ खूबसूरत तसवीरें शेयर की. इसके साथ उन्‍होंने एक बेहद प्‍यारा सा कैप्‍शन भी लिखा है.

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा,’ मेरा वादा. फिर..आज .. हमेशा के लिए. आप मुझे एक ही पल में खुशी, अनुग्रह, संतुलन, उत्साह, जुनून .. सब लाते हैं … मुझे ढूंढने के लिए धन्यवाद..पहली शादी की सालगिरह मुबारकबाद पति …निक जोनास. आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. हम धन्य महसूस कर रहे हैं.’

वहीं, निक जोनास ने लिखा,’ एक साल पहले आज हमने हमेशा के लिए कहा … लंबे समय के लिए… मैं आप सभी को अपने दिल से धन्‍यवाद करता हूं… @priyankachopra को सालगिरह मुबारक’

प्रियंका और निक सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं. अक्‍सर दोनों सोशल मीडिया और इवेंट्स पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार करते रहते हैं. दोनों फिलहाल अपनी मैरिड लाइफ इंज्‍वॉय कर रहे हैं. दोनों स्‍टार्स किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >