बोले बॉलीवुड के झकास एक्टर अनिल कपूर-खुद पर भरोसा है तो कोई भी आपको हिला नहीं सकता

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर हिंदी सिनेमा में अपने चार दशक के करियर के बाद भी प्रासंगिक बने हुए हैं और इसका श्रेय वह खुद में झांकने और आत्मबोध को देते हैं. बॉलीवुड के झकास अभिनेता ने 1980 में तेलुगु फिल्म ‘वस्मा वरुक्षम’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद […]

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर हिंदी सिनेमा में अपने चार दशक के करियर के बाद भी प्रासंगिक बने हुए हैं और इसका श्रेय वह खुद में झांकने और आत्मबोध को देते हैं. बॉलीवुड के झकास अभिनेता ने 1980 में तेलुगु फिल्म ‘वस्मा वरुक्षम’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.

इसके बाद कुछ अन्य फिल्में करने के बाद कपूर ‘वो सात दिन’ में नजर आए और यह फिल्म सफल रही.

कपूर ने एक साक्षात्कार में बताया कि शांति खुद में झांकने और आत्मबोध से आती है. जब तक आप में आत्मविश्वास है और खुद के काम पर भरोसा है, तब तक आपको कुछ भी हिला नहीं सकता है.

अभिनेता ने कहा कि वह इस दर्शन में विश्वास करते हैं कि कुछ भी स्थायी नहीं है और ज्यादा से ज्यादा अवसर की तलाश में रहते हैं. उनकी हाल ही में आई अनीस बज्मी की फिल्म ‘पागलपंती’ थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >