''बैंग-बैंग'' के ट्रेलर ने मचाई धूम, दर्शकों की संख्‍या 10 मिलियन के पार

निर्देशक सिद्वार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘बैंग-बैंग’ ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. इसके ट्रेलर को यू-ट्यूब पर देखने वाले दर्शकों की संख्‍या 10 मिलियन का आंकडा पार कर गई है. फिल्‍म में रीतिक और कैटरीना मुख्‍य भूमिकाओं में है. फिल्‍म का ट्रेलर 22 जुलाई को रीलीज किया गया था. ‘बैंग-बैंग’ के […]

निर्देशक सिद्वार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘बैंग-बैंग’ ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. इसके ट्रेलर को यू-ट्यूब पर देखने वाले दर्शकों की संख्‍या 10 मिलियन का आंकडा पार कर गई है. फिल्‍म में रीतिक और कैटरीना मुख्‍य भूमिकाओं में है. फिल्‍म का ट्रेलर 22 जुलाई को रीलीज किया गया था.

‘बैंग-बैंग’ के टीजर को देखकर दर्शक इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रही है. सुपरहिट फिल्‍म ‘जिदंगी न मिलेगी दोबारा’ में रीतिक-कैटरीना एकसाथ थे. एक बार फिर इनकी जोडी धमाल मचाने आ रही है.

‘बैंग-बैंग’ हॉलीवुड फिल्‍म ‘नाइट एंड डे’ की रीमेक है. इस फिल्‍म में रीतिक जासूस की भूमिका में नजर आएंगें. यह फिल्‍म 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >