अरे अईसे टूकूर टूकूर काहे देख रहे हैं हांय...

मुंबई:ट्विटर पर आमिर खान के अपनी फिल्म पीके के पोस्टर जारी करने के बाद एक बवाल जा मच गया है. उनके इस पोस्टर का मामला जहां कोर्ट एक ओर कोर्ट में पहुंच गया है वहीं सोशल नेटवर्किंग साईट पर इसकी खूब खिल्ली उड़ रही है. यू ट्यूब में आमिर ने एक मोशन वीडियो भी डाला […]

मुंबई:ट्विटर पर आमिर खान के अपनी फिल्म पीके के पोस्टर जारी करने के बाद एक बवाल जा मच गया है. उनके इस पोस्टर का मामला जहां कोर्ट एक ओर कोर्ट में पहुंच गया है वहीं सोशल नेटवर्किंग साईट पर इसकी खूब खिल्ली उड़ रही है. यू ट्यूब में आमिर ने एक मोशन वीडियो भी डाला है.

इसमें धूल भरी आंधी चल रही है जिसके बाद वे एक रेलवे ट्रेक पर टांजिस्टर के साथ अवतरित होते हैं और कहते दिख रहे हैं कि अरे अईसे टूकूर टूकूर काहे देख रहे हैं हांय पहीचाने नहीं का हमका अरे हम पीके हूं पीके. इस मोशन वीडियो को अब तक करीब तीन लाख लोग देख चुके हैं.

इससे पहले कल सुबह आमिर ने ट्विटर पर पीके का पोस्टर जारी किया. यह उनके फिल्‍म का पहला पोस्टर था. बताया जा रहा है कि फिल्‍म में वे एक एलियन के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्‍म का इंतजार उनके फैंस काफी दिनों से कर रहे हैं. फिल्‍म 19 दिसंबर को रिलीज होगी.इससे पहले वे फिल्‍म धूम में दिखे थे जिसने कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ दिये. भले ही वे साल में ऐ फिल्म देते हो लेकिन उनकी फिल्‍म में कुछ अलग जरुर होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >