कार्तिक आर्यन ने की करीना कपूर संग तसवीर शेयर, लिखा- ये इश्‍क हाय…

कार्तिक आर्यन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी पॉपुलैरिटी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं और फीमेल फैंस का एक खास वर्ग उन्‍हें बेहद पसंद करता है. उनके बारे में सबकुछ जानना चाहता है. अब कार्तिक अपनी एक तसवीर को लेकर चर्चा में आ गये हैं. इस तसवीर में वह बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर […]

कार्तिक आर्यन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी पॉपुलैरिटी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं और फीमेल फैंस का एक खास वर्ग उन्‍हें बेहद पसंद करता है. उनके बारे में सबकुछ जानना चाहता है. अब कार्तिक अपनी एक तसवीर को लेकर चर्चा में आ गये हैं. इस तसवीर में वह बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान संग नजर आ रहे हैं. हाल ही में अभिनेता करीना के चैट शो ‘What Women Want’ में पहुंचे थे. करीना संग खींची गई इस तसवीर को कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है.

इस तसवीर को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्‍शन में लिखा,’ ये इश्‍क हाय…’ इस तसवीर में दोनों बेहद प्‍यार लग रहे हैं. दोनों की इस तसवीर को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है.

कार्तिक आर्यन जहां इस तसवीर में ब्‍लैक एंड व्‍हाइट प्रिटेंड शर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं करीना ब्‍लू वन-शोल्‍डर टॉप में दिख रही हैं. इस तसवीर पर यूजर्स जमकर रियेक्‍ट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- मैं आपकी स्‍माइल का कायल हूं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ करीना बेहद खूबसूरत लग रही है.’

बता दें कि, कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एकसाथ फिल्‍म ‘लव आज कल’ में नजर आनेवाले हैं. इसके अलावा दोनों अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में हैं. इसके अलावा कार्तिक आर्यन की एक और फिल्‍म ‘पति पत्‍नी और वो’ है. वहीं करीना अभिनेता अक्षय कुमार संग फिल्‍म ‘गुडन्‍यूज’ में नजर आनेवाली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >