प्रियंका चोपड़ा ने ऑनस्क्रीन बेटे रोहित संग खेला डांडिया, Video Viral

प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘द स्‍काई इज पिंक’ के प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं. हाल ही में अभिनेत्री अपनी फिल्‍म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद की डांडिया नाइट में पहुंची थीं. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्‍म में उनके बेटे का किरदार निभा रहे रोहित सराफ भी मौजूद थे. इस डांडिया नाइट का […]

प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘द स्‍काई इज पिंक’ के प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं. हाल ही में अभिनेत्री अपनी फिल्‍म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद की डांडिया नाइट में पहुंची थीं. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्‍म में उनके बेटे का किरदार निभा रहे रोहित सराफ भी मौजूद थे. इस डांडिया नाइट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेत्री रोहित के साथ देसी अंदाज में डांडिया खेलती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है.

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ब्‍लैक सूट और प्‍लाजो में नजर आ रही है. इस लुक में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. डांडिया नाइट की ए‍क तसवीर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्‍टाग्राम पर भी शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/B3AXKWcHnqA/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा फिल्‍म के प्रमोशन के लिए ‘डांस दीवाने’ के सेट पर पहुंची थीं. यह उन्‍होंने माधुरी दीक्षित के साथ ‘डोला रे डोला’ गाने पर शानदार डांस किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और लोगों ने इस वीडियो पर खूब कमेंट किये थे.

बताते चलें कि, प्रियंका चोपड़ा की आनेवाली फिल्‍म ‘द स्‍काई इज पिंक’ हैं. फिल्‍म में ‘देसी गर्ल’ के अलावा फरहान अख्‍तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. फिल्‍म 11 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >