काला हिरण शिकार मामला: जोधपुर कोर्ट में पेश नहीं हुए सलमान खान, इस तारीख को होगी सुनवाई

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की काला हिरण शिकार मामले में शुक्रवार (27 सितंबर) को जोधपुर कोर्ट में पेशी होनी थी. लेकिन इस पेशी के सलमान कोर्ट नहीं आए. सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत कोर्ट में जाने से पहले कहा कि सलमान खान कोर्ट नहीं आएंगे. जोधपुर जिला और सत्र न्यायालय ने मामले में सुनवाई […]

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की काला हिरण शिकार मामले में शुक्रवार (27 सितंबर) को जोधपुर कोर्ट में पेशी होनी थी. लेकिन इस पेशी के सलमान कोर्ट नहीं आए. सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत कोर्ट में जाने से पहले कहा कि सलमान खान कोर्ट नहीं आएंगे. जोधपुर जिला और सत्र न्यायालय ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 19 दिसंबर तय की.

इन दो मामलों में होगी सुनवाई

पहला मामला दो काले हिरणों का शिकार मामले से जुड़ा है. इस मामले में सीजेएम कोर्ट के तात्‍कालीन जज देवकुमार खत्री ने 5 अप्रैल 2018 को सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी. इस सजा के खिलाफ सलमान खान के अधिवक्‍ता ने अपील पेश कर सजा को निलंबन करने की मांग की थी. इस मामले में सुनवाई जारी है.

दूसरा मामला अवैध हथियार मामले में साल 2016 में सीजेएम ग्रामीण कोर्ट ने सलमान खान को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था. बरी किये जाने के खिलाफ सरकार की ओर से इस फैसले के खिलाफ अपील अदालत में पेश की गई. इस अपील पर भी सुनवाई जारी है.

जान से मारने की मिली धमकी

बीते दिनों सोशल मीडिया पर सोपू गैंग के गुर्गे ने सलमान खान को जाने से मारने की धमकी दी थी. इससे पहले सोपू सरगना लॉरेंस बिश्‍नोई ने डेढ़ साल पहले जोधपुर की अदालत में सलमान खान को जाने से मारने की धमकी दी थी. इसके मद्देनजर सलमान की पेशी की दौरान अतिरिक्‍त सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. बता दें कि सोपू गैंग पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित कई दूसरे राज्‍यों में भी फैले हैं. इस गैंग के अधिकतर लोग बिश्‍नोई समाज से जुड़े हैं. विश्नोई समाज में हिरण को देव स्वरूप माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >