"सत्ते पे सत्ता" के रिमेक में होंगे किंग खान ?

मुंबई : पिछले दिनों बॉलीवुड के गलियारों से खबरें आ रहीं थी कि निर्देशिका फरहा खान रोहित शेट्टी के साथ मिलकर सत्ते पे सत्ता फिल्म के रिमेक बनाने वाली हैं. इस फिल्म के निर्माता के रुप में रोहित शेट्टी का नाम सामने आया था. खबर ये भी थी कि इस फिल्म में पहली बार ऋतिक […]

मुंबई : पिछले दिनों बॉलीवुड के गलियारों से खबरें आ रहीं थी कि निर्देशिका फरहा खान रोहित शेट्टी के साथ मिलकर सत्ते पे सत्ता फिल्म के रिमेक बनाने वाली हैं. इस फिल्म के निर्माता के रुप में रोहित शेट्टी का नाम सामने आया था. खबर ये भी थी कि इस फिल्म में पहली बार ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण साथ नजर आ सकते हैं. पर ऋतिक ने इस खबर को सिरे से नकारते हुए कहा कि रोहित और फारहा से इस फिल्म के विषय में उनसे कोई बात नहीं हुई है.

अब ये बात सामने आ रही है कि फारहा इस फिल्म के लिए अपने मित्र शाहरुख खान को अमिताभ बच्चन की भूमिका के लिए कास्ट कर सकतीं हैं. फारहा ने इस से पहले भी मैं हूं ना, ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन शाहरुख को लेकर किया है. शाहरुख रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले में सफलता के झंडे गाड़े हैं.

देखा जाए तो शाहरुख की पिछली दो फिल्में जब हैरी मेट सेजल और जीरो बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं थी, जिससे शाहरुख की बादशाहत डगमगाती दिख रही है. इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बतलाएगा. पर डॉन के रिमेक के बाद शाहरुख को एक बार फिर से अमिताभ के नए अवतार में देखना दिलचस्प रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >