11 साल की उम्र में शाहिद ने चुराया मेरा दिलःआलिया

बॉलीवुड की लवली गर्ल आलिया भटट ने विकास बहल की फिल्‍म ‘शानदार’ के लिए हां कह दी है. इस फिल्‍म में उनके आपोजिट शाहिद कपूर है. आलिया शाहिद से बचपन में ही प्‍यार कर बैठी थी, जब वो सिर्फ 11 साल की थी. आलिया का कहना है कि,’ मैं शाहिद कपूर की बहुत बडी फैन […]

बॉलीवुड की लवली गर्ल आलिया भटट ने विकास बहल की फिल्‍म ‘शानदार’ के लिए हां कह दी है. इस फिल्‍म में उनके आपोजिट शाहिद कपूर है. आलिया शाहिद से बचपन में ही प्‍यार कर बैठी थी, जब वो सिर्फ 11 साल की थी.

आलिया का कहना है कि,’ मैं शाहिद कपूर की बहुत बडी फैन हूं. मैंने सबसे पहले उन्‍हें फिल्‍म ‘ईश्‍क-विश्‍क’ में देखा था, जब मैं सिर्फ 11 साल की थी. मैं तभी से उनकी फैन हो गई थी.’

आलिया इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित है. उनका कहना है कि,’ मैंने फिल्‍म ‘हाईवे’ में रणदीप हुड्डा के साथ काम किया था. इसके बाद अपनी उम्र के कलाकारों के साथ भी काम किया. मैं सबके साथ सहज थी.’

आलिया का मानना है कि शाहिद किसी भी तरह से वरूण धवन, अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा से किसी भी तरह अलग है. शाहिद बहुत ही हंसमुख है.

आलिया इस फिल्‍म में काम को लेकर बेहद खुश है. हाल में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में नजर आईं आलिया स्वीकारती हैं कि उनकी झोली में ढेर सारे फिल्म प्रस्ताव हैं. लेकिन फिलहाल, उन्हें उनके बारे में बात करने की इजाजत नहीं है. वह ‘शानदार’ को लेकर उत्साहित हैं.

‘शानदार’ इस साल के अंत में इंग्लैंड के एक अज्ञात हिस्से में फिल्माई जाएगी. बहल की पिछली फिल्म ‘क्वीन’ की शूटिंग पेरिस में हुई थी, जो आलिया के पसंदीदा शहरों में से है. वह हाल में छुट्टियां मनाने पेरिस गई थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >