अक्षय कुमार की ना‍गरिकता पर फिर बवाल, लोगों को गुस्‍सा फूटा

अक्षय कुमार किसी ने किसी वजह से अक्‍सर सुर्खियों में बने रहते हैं. फिर एकबार उनकी कनाडा की नागरिकता को लेकर रविवार को उन्‍हें ट्रोल किया गया. अभिनेता ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के ट्विटर पर पदार्पण का स्वागत करते हुए कहा था कि लोग अब महानगरपालिका को सीधे ‘‘सुझाव एवं शिकायतें’ भेज सकते हैं. अभिनेता ने […]

अक्षय कुमार किसी ने किसी वजह से अक्‍सर सुर्खियों में बने रहते हैं. फिर एकबार उनकी कनाडा की नागरिकता को लेकर रविवार को उन्‍हें ट्रोल किया गया. अभिनेता ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के ट्विटर पर पदार्पण का स्वागत करते हुए कहा था कि लोग अब महानगरपालिका को सीधे ‘‘सुझाव एवं शिकायतें’ भेज सकते हैं.

अभिनेता ने रविवार को ट्वीट किया, ‘बीएमसी अब टि्वटर पर है. आप बीएमसी को सीधे अपने सुझाव/शिकायतें ट्वीट कर सकते हैं और उनका निदान पा सकते हैं. अपनी आवाज को सीधे पहुंचाने के लिए इसका इस्तेमाल कीजिए.’

हालांकि, इस पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. उन्होंने अभिनेता के ट्वीट को विडंबना बताया. एक यूजर ने लिखा, ‘टूथपेस्ट में देश की मिट्टी है, हैंडवॉश में देश की सुरक्षा है, साबुन में देशभक्ति का झाग है…लेकिन पासपोर्ट में देश की नागरिकता नहीं है. ये कैसा देशप्रेम है. कनाडाई.’ एक और यूजर ने लिखा,’ वैसे ये BMC आता कहा है. भारत कि कनाडा.’

गौरतलब है कि, अक्षय ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को मुंबई में मतदान नहीं किया था जिसके बाद उनकी नागरिकता को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था. बाद में 51 वर्षीय अभिनेता ने कहा था कि उन्होंने कभी इस सच्चाई को छिपाया या खारिज नहीं किया कि उनके पास कनाडाई पासपोर्ट है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >