Andhadhun की स्पेशल स्क्रीनिंग मेलबर्न में, मौजूद रहेंगे ये सितारे

मेलबर्न : अभिनेत्री तब्बू और निर्देशक श्रीराम राघवन भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईआईएफएम) 2019 में अपनी फिल्म ‘अंधाधुन’ की विशेष स्क्रीनिंग के अवसर पर मौजूद रहने वाले हैं. पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे अभिनीत इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी. आईआईएफएम का दसवां संस्करण 8 […]

मेलबर्न : अभिनेत्री तब्बू और निर्देशक श्रीराम राघवन भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईआईएफएम) 2019 में अपनी फिल्म ‘अंधाधुन’ की विशेष स्क्रीनिंग के अवसर पर मौजूद रहने वाले हैं.

पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे अभिनीत इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी. आईआईएफएम का दसवां संस्करण 8 से 17 अगस्त के बीच विक्टोरिया, मेलबर्न में होगा.

मशहूर अभिनेता शाहरुख खान समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. तब्बू और श्रीराम फिल्म पर एक विशेष चर्चा में शामिल होंगे.

श्रीराम ने एक बयान में कहा, ‘अंधाधुन हमारे लिये बेहद उत्साहजनक यात्री रही और अब इसे विशेष स्क्रीनिंग के लिए मेलबर्न ले जाना एक और उपलब्धि है. मैं ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सिनेप्रेमियों से मुलाकात करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >