सनी लियोन छा जाना चाहती है बालीवुड में

मुंबई:पोर्न फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी लियोन का सपना बॉलीवुड में छा जाने का है. वे चाहतीं हैं कि उनपर से पार्न स्टार वाली छवि हट जाये और वो बॉलीवुड की अभिनेत्री की नाम से जानी जाये. वह बॉलीवुड में कुछ करना चाहती हैं. ताकि लोगों के दिलों में राज कर सके. […]

मुंबई:पोर्न फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी लियोन का सपना बॉलीवुड में छा जाने का है. वे चाहतीं हैं कि उनपर से पार्न स्टार वाली छवि हट जाये और वो बॉलीवुड की अभिनेत्री की नाम से जानी जाये. वह बॉलीवुड में कुछ करना चाहती हैं. ताकि लोगों के दिलों में राज कर सके.

‘जिस्म-2’ और ‘रागिनी एमएमएस-2’ सरीखी फिल्मों में काम कर चुकी सनी इन दिनों साउथ इंडियन फिल्मों में आइटम नंबर करने के साथ ही अपनी हिन्दी को सुधारने की कोशिश कर रही हैं. लियोन का कहना है कि मेरे फिल्मी करियर में अभी तक जो कुछ भी हुआ में उससे बहुत खुश हूं. बॉलीवुड में लोगों का इतना सपोर्ट मुझे मिल रहा है यह मेरे लिए अच्छी बात है.

उन्होंने बताया कि वह हिन्दी को सुधारने की कोशिश कर रही हैं और फिल्मों में डबिंग भी खुद ही कर रही हैं. आज ही सिनेमाघरों में वह फिर पिंक लिप्स से आग लगाने जा रहीं हैं. हेट स्टोरी-2 का यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >