सलमान खान के साथ टकराव से बचने के लिए अक्षय कुमार ने उठाया ये कदम

मुंबई : अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के निर्माताओं ने अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म ‘इंशाअल्लाह” के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिये बुधवार को ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज की तारीख बदलने की घोषणा की. ‘‘इंशाअल्लाह” और ‘‘सूर्यवंशी” 2020 में ईद पर रिलीज होने वाली थीं लेकिन […]

मुंबई : अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के निर्माताओं ने अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म ‘इंशाअल्लाह” के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिये बुधवार को ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज की तारीख बदलने की घोषणा की.

‘‘इंशाअल्लाह” और ‘‘सूर्यवंशी” 2020 में ईद पर रिलीज होने वाली थीं लेकिन अब रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ उससे पहले 27 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी.

‘सूर्यवंशी’ के निर्माता करण जौहर ने ट्विटर पर यह जानकारी दी. जौहर ने ट्वीट किया, ‘‘अल्टीमेट खिलाड़ी और ब्लॉकबस्टर निर्देशक 27 मार्च, 2020 को #सूर्यवंशी के साथ दस्तक रहे हैं ! सलमान को विशेष प्यार !’

सलमान ने भी ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की. रोहित की साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुये फिल्म ‘‘भारत” के अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘मैंने हमेशा उन्हें अपना छोटा भाई माना है और आज उन्होंने इसे साबित कर दिया… @रोहितशेट्टी. ‘सूर्यवंशी’ 27 मार्च, 2020 को रिलीज हो रही है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >