हॉट विपाशा की डरावनी फिल्म ''क्रिएचर 3डी'' का ट्रेलर लांच

मुंबई:अपनी अदाओं से फैंस का मन मोह लेने वाली बिपाशा बसु के फिल्‍म ‘क्रिएचर 3डी’ का ट्रेलर लांच कर दिया गया है. यह फिल्म टी सीरीज के सहयोग से बनी है. इसके निर्माता विक्रम भट्ट हैं. फिल्‍म में बिपाशा के साथ पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास रोमांस करते नजर आयेंगे. इमरान की यह पहली डेब्‍यू फिल्‍म […]

मुंबई:अपनी अदाओं से फैंस का मन मोह लेने वाली बिपाशा बसु के फिल्‍म ‘क्रिएचर 3डी’ का ट्रेलर लांच कर दिया गया है. यह फिल्म टी सीरीज के सहयोग से बनी है. इसके निर्माता विक्रम भट्ट हैं.

फिल्‍म में बिपाशा के साथ पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास रोमांस करते नजर आयेंगे. इमरान की यह पहली डेब्‍यू फिल्‍म है. ‘हॉन्टेड’ और ‘राज 3’ के बाद एक बार फिर विक्रम भट्ट अपनी तीसरी 3डी फिल्म ‘क्रिएचर’ के साथ भारतीय दर्शकों को डराने आ रहे हैं.’क्रिएचर 3डी’ 12 सितंबर को रिलीज होगी. सूत्रों की मानें तो फिल्म में इस्तेमाल वीएफएक्स भारतीय फिल्मों में पहला प्रयोग होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >