कियारा आडवाणी ने कंगना रनौत की बहन को दिया ये जवाब

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल इ‍नदिनों सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड स्‍टार्स पर निशाना साध रही हैं. हाल ही में उन्‍होंने करण जौहर को सलमान खान का चापलूस कह दिया था. पिछले दिनों रंगोली ने एक्‍ट्रेस कियारा आडवाणी की हालिया ऐलान फिल्‍म ‘इंदू की जवानी’ के टाइटल पर नाराजगी जताई थी. रंगोली ने कियारा […]

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल इ‍नदिनों सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड स्‍टार्स पर निशाना साध रही हैं. हाल ही में उन्‍होंने करण जौहर को सलमान खान का चापलूस कह दिया था. पिछले दिनों रंगोली ने एक्‍ट्रेस कियारा आडवाणी की हालिया ऐलान फिल्‍म ‘इंदू की जवानी’ के टाइटल पर नाराजगी जताई थी. रंगोली ने कियारा के इस फिल्‍म के टाइटल को सेक्सिस्‍ट करार दिया था. अब कियारा आडवाणी ने रंगोली चंदेल के ट्वीट का जवाब दिया है.

रंगोली चंदेल ने ट्वीट किया था,’ किसी फिल्‍म को इंदू की जवानी कैसे कहा जा सकता है ? एक तरफ हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं और दूसरी तरफ उन्‍हें खिलौनों की तरह दिखा रहे हैं.’

रंगोली ने इस टाइटल को लेकर सेंसर बोर्ड और बॉलीवुड इंडस्‍ट्री को भी कटघरे में ला खड़ा कर दिया था. उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा था,’ अगर सेंसर बोर्ड ने इसे मंजूरी दी है तो यह हमारे चेहरे पर एक थप्‍पड़ की तरह है. भविष्‍य में हमारी बच्चियों को इसपर शर्मिंदगी महसूस होगी कि हम उनके लिए स्‍टैंड नहीं लिया.’

अब कियारा आडवाणी ने जवाब दिया है. कियारा इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘कबीर सिंह’ के प्रमोशन में बिजी हैं. NBT से बातचीत में कियारा ने कहा,’ ‘इंदू की जवानी’ का मतलब क्‍या ? यह यंग है, जब वह कहानी सुना रही है. मुझे लगता है कि फिल्‍म देखने के बाद अगर किसी को ऐसा लगे तो अलग बात है. इसकी कहानी जानने के लिए आपको फिल्‍म देखने होगी. यह सिर्फ एक टाइटल है, जो फनी है, कैची है, हमलोगों को यह लगा कि फिल्‍म में जो सिचुएशंस है, उसके लिए यह एक मजेदार टाइटल है. यह प्‍यारा किरदार है. इसमें कुछ भी सेक्सिस्ट नहीं है.’

बता दें कि, कियारा आडवाणी की आनेवाली फिल्‍म ‘कबीर सिंह’ है जिसमें वे अभिनेता शाहिद कपूर के साथ नजर आयेंगी. इसके बाद अभिनेत्री सितंबर से फिल्‍म ‘इंदू की जवानी’ की शूटिंग शुरू करेंगी. फिल्‍म का निर्देशन बंगाली राइटर-फिल्ममेकर आबिर सेनगुप्ता करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >