करीना कपूर के लाडले तैमूर को लेकर सुनील ग्रोवर ने कह दी ये बड़ी बात

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान जबसे पैदा हुए हैं सोशल मीडिया पर स्‍टार बन गये हैं. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. वे सबसे क्‍यूट स्‍टारकिड हैं. सैफ-करीना के नन्‍हे नवाबजादे जहां भी जाते हैं पैपराजी के कैमरों में कैद हो जाते हैं. फैंस […]

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान जबसे पैदा हुए हैं सोशल मीडिया पर स्‍टार बन गये हैं. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. वे सबसे क्‍यूट स्‍टारकिड हैं. सैफ-करीना के नन्‍हे नवाबजादे जहां भी जाते हैं पैपराजी के कैमरों में कैद हो जाते हैं. फैंस की नहीं बॉलीवुड स्‍टार्स भी तैमूर की क्‍यूटनेस की दीवाने हैं. अब सुनील ग्रोवर का नाम जुड़ गया है जो तैमूर को बेहद पसंद करते हैं. वे उन्‍हें बॉर्न सुपरस्‍टार मानते हैं.

पिं‍कविला से बातचीत में सुनील ग्रोवर ने तैमूर की तारीफों के पुल बांधे. उन्‍होंने कहा,’ तैमूर स्‍टार है, वे पैदाइशी स्‍टार है, सुपरस्‍टार है.’ तैमूर की दीवानगी ऐसे देखी जा सकती है कि मार्केट में उनके नाम के सॉफ्ट टॉयज और कुकीज़ उपलब्‍ध है.

इनदिनों तैमूर पेरेंट्स के साथ टक्‍सनी में वैकेशन पर हैं. इस हॉलीडे की तसवीरें सामने आई है, जहां सैफ-करीना अपने लाडले तैमूर संग पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. सैफ-करीना अक्‍सर तैमूर के साथ वेकेशन पर होते हैं और फैंस उनकी तसवीरें का इंतजार करते रहते हैं.

सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे सलमान खान और कैटरीना कैफ स्‍टारर फिल्‍म भारत में अहम रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्‍म ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है. पहले दिन फिल्‍म ने बंपर कमाई की है. फिल्‍म में सुनील ने सलमान के खास दोस्‍त का किरदार निभाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >