सोना और जरीन के बाद अब सल्लू सोनम को बना रहे हैं फिट

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान को फिट अभिनेत्रियां पसंद हैं. उन्होंने कई नई अभिनेत्रियों को चांस दिया जिसके बाद वे हिट साबित हुईं. इसके लिए उन्होंने उनमें कई बदलाव भी लाये. खबरों की माने तो सलमान खान इन दिनों सोनम कपूर को फिट बनाने पर तुले हुए हैं. इससे पहले दबंग के लिए […]

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान को फिट अभिनेत्रियां पसंद हैं. उन्होंने कई नई अभिनेत्रियों को चांस दिया जिसके बाद वे हिट साबित हुईं. इसके लिए उन्होंने उनमें कई बदलाव भी लाये. खबरों की माने तो सलमान खान इन दिनों सोनम कपूर को फिट बनाने पर तुले हुए हैं. इससे पहले दबंग के लिए उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को फिट किया. पहले सोनाक्षी काफी मोटी थीं लेकिन उन्हें ट्रेनिंग देकर सल्लू ने फिट बना दिया.

सलमान खान चाहते हैं कि सोनम भी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग के पहले फिट हो जाये. सलमान खान अक्सर अपनी हीरोइनों को दुरूस्त रहने में उनकी मदद करते रहे है. जरीन खान को भी वे फिट कर चुके हैं. सलमान का मानना है कि वह दुरूस्त हैं तो उनके अपोजिट अभिनय करने वाली हीरोइन को भी दुरूस्त रहना चाहिए.

सोनम कपूर इन दिनों प्रेम रतन धन पायो के लिये फिट होने की तैयारी कर रही है. सोनम की इस मुहिम में सलमान खान उन्हें वर्कआउट के सलाह दे रहे हैं. सोनम अपने को भाग्यशाली मानती हैं कि सलमान उन्हें दुरूस्त बनने में सलाह दे रहे हैं. उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार सूरज बडज़ात्या प्रेम रतन धन पायो नामक एक फिल्म बना रहे है. इस फिल्म के जरिये वह आठ साल बाद निर्देशन करने जा रह है.इस फिल्म में सलमान खान,सोनम कपूर,नील नितिन मुकेश,स्वरा भास्कर,अनुपम खेर की मुख्य भूमिका है. यह फिल्म अगले वर्ष दीपावली के अवसर पर प्रदर्शित हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >