इस फिल्‍म की शूटिंग के दौरान घायल हुए जॉन अब्राहम, डॉक्‍टर ने दी ये सलाह

बॉलीवुड एक्‍टर जॉन अब्राहम के फैंस के लिए बुरी खबर है. अपनी पिछली फिल्‍म ‘सत्‍यमेव जयते’ में धुआंधार एक्‍शन से हैरान करनेवाले जॉन इनदिनों फिल्‍म ‘पागलपंती’ की शूटिंग कर रहे हैं. लेकिन इस फिल्‍म के एक्‍शन सीन फिल्‍माने के दौरान जॉन घायल हो गये हैं. उन्‍हें एक एक्‍शन सीन करना था जिसमें ट्रक का इस्‍तेमाल […]

बॉलीवुड एक्‍टर जॉन अब्राहम के फैंस के लिए बुरी खबर है. अपनी पिछली फिल्‍म ‘सत्‍यमेव जयते’ में धुआंधार एक्‍शन से हैरान करनेवाले जॉन इनदिनों फिल्‍म ‘पागलपंती’ की शूटिंग कर रहे हैं. लेकिन इस फिल्‍म के एक्‍शन सीन फिल्‍माने के दौरान जॉन घायल हो गये हैं. उन्‍हें एक एक्‍शन सीन करना था जिसमें ट्रक का इस्‍तेमाल करना था. इस दौरान एक्‍टर बुरी तरह घायल हो गये और उनके बाजू में चोट लग गई.

बॉलीवुडलाइफ ने सूत्र‍ के हवाले से लिखा,’ जॉन को करीब 20 दिन आराम करने की सलाह दी गई है. अस सीन में उनके साथ उनका कोस्‍टार्स इलियाना डिक्रूज, अनिल कपूर, अरशद वारसी और कृति खरबंदा भी थे.’

इस फिल्‍म को कुमार मंगत प्रोड्यूस कर रहे हैं. उन्‍होंने इस घटना की पुष्टि की है. मंगत ने बताया,’ यह एक सिंपल शूट था लेकिन टाइमिंग के चलते यह घटना घट गई. यह मुंबई में फिल्‍म का आखिरी शेड्यूल था जिसे हमें दोबारा शूट करना होगा.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ इससे पहले लंदन में फिल्‍म की 90 प्रतिशत शूटिंग हो चुकी है. हम उम्‍मीद करते हैं कि वे जल्‍दी से जल्‍दी ठीक हो जायें. इसके बाद ही हम शूटिंग शुरू करेंगे.’ बता दें कि मेकर्स इस फिल्‍म को इसी साल के अंत में रिलीज करने की सोच रहे हैं.

इस फिल्‍म के अलावा जॉन फिल्‍म ‘सत्‍यमेव जयते 2′ की भी तैयारी में जुटे हैं. इस फिल्‍म में दिव्‍या खोंसला के होने की भी खबरें हैं. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, पहले भाग में मनोज वाजपेयी और जॉन के किरदार को मजबूती से पेश किया गया था. इस बार दिव्‍या खोंसला के लिए भी मजबूत किरदार लिखा जा रहा है. सत्‍यमेव जयते 2 भी एक्‍शन सीन से भरपूर होनेवाली है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >