पाकिस्‍तानी झंडे के साथ क्‍या कर रही हैं राखी सावंत

बॉलीवुड की ड्रामा क्‍वीन राखी सावंत अपने बोल्‍डनेस और कंट्रोवर्सिज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. अब उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक ऐसी तसवीर शेयर की है जिसके बाद एक बार फिर वे लाइमलाइट में आ गई हैं. इस तसवीर में राखी सावंत नदी किनारे पाकिस्‍तानी झंडा पकड़े नजर आ रही हैं. उनकी यह तसवीर […]

बॉलीवुड की ड्रामा क्‍वीन राखी सावंत अपने बोल्‍डनेस और कंट्रोवर्सिज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. अब उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक ऐसी तसवीर शेयर की है जिसके बाद एक बार फिर वे लाइमलाइट में आ गई हैं. इस तसवीर में राखी सावंत नदी किनारे पाकिस्‍तानी झंडा पकड़े नजर आ रही हैं. उनकी यह तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. राखी की यह तसवीर एक फिल्‍म की शूटिंग की है.

इस तसवीर को शेयर करते हुए राखी सावंत ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा,’ मैं अपने भारत से बहुत प्‍यार करती हूं लेकिन फिल्‍म धारा 370 में यह मेरा किरदार है.’ इस तसवीर के अलावा उन्‍होंने एक वीडियो भी शेयर किया है.

इस वीडियो में राखी सावंत कहती नजर आ रही हैं कि य‍ह फिल्‍म कश्‍मीर की समस्‍या और कश्‍मीरी पंडितों पर आधारित है. एक और वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं कि, मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि मैं इस फिल्‍म में एक पाकिस्‍तानी लड़की का किरदार निभा रही हूं. पाकिस्‍तान के सभी लोग बुरे नहीं होते हैं, कुछ लोग हैं जो मुल्‍क को बदनाम करते हैं, लोगों को बुरा चाहते हैं.’

हालांकि राखी सावंत ने इस पोस्‍ट पर कुछ पाकिस्‍तानी यूजर्स ने आपत्ति जताई है. वहीं कुछ यूजर्स उनके खिलाफ अ‍भद्र भाषा का इस्‍तेमाल भी कर रहे हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर राखी सावंत खासा एक्टिव रहती हैं और अपने तसवीरें और वीडियोज पोस्‍ट करती रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >