कृति सैनन ने कहा- ‘लुका छुपी'' की सफलता से आत्मविश्वास बढ़ा

मुंबई : बॉलीवुड में एक के बाद एक सफल फिल्म देने वाली अभिनेत्री कृति सैनन का मानना है कि सफलता अपने साथ और अधिक जिम्मेदारी लेकर आती है. उनका कहना है कि वह हर फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगी. सैनन की हाल ही में आई फिल्म ‘लुका छुपी’ सफल रही है। इससे […]

मुंबई : बॉलीवुड में एक के बाद एक सफल फिल्म देने वाली अभिनेत्री कृति सैनन का मानना है कि सफलता अपने साथ और अधिक जिम्मेदारी लेकर आती है.

उनका कहना है कि वह हर फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगी. सैनन की हाल ही में आई फिल्म ‘लुका छुपी’ सफल रही है। इससे पहले ‘बरेली की बर्फी’ में भी उन्हें कामयाबी हासिल हुई थी.

‘लुका छुपी’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने से कुछ ही पीछे है। सैनन का कहना है कि वह अपने आपको भाग्यशाली मानती हैं कि उनकी फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छी कमाई कर रही है.

अभिनेत्री का कहना है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है. सैनन ने अपने करियर की शुरुआत ‘हीरोपंती’ फिल्म से की थी। वहीं उनकी आनेवाली फिल्म ‘पानीपत’ ‘अर्जुन पटियाला’ और ‘हाउसफुल 4′ हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >