बेटे को क्रिकेटर बनाना चाहता है ”दबंग” का छेदी लाल

आपने अक्सर सुना होगा कि एक्टर का बेटा एक्टर होता है लेकिन बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर है जो अपने बेटे को दूसरे फिल्ड में भेजना चाहता है. जी हां , उस एक्टर का नाम है सोनू सूद… फिल्म दबंग का छेदी लाल यानी सोनू क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन उनकी किस्मत में शायद कुछ […]

आपने अक्सर सुना होगा कि एक्टर का बेटा एक्टर होता है लेकिन बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर है जो अपने बेटे को दूसरे फिल्ड में भेजना चाहता है. जी हां , उस एक्टर का नाम है सोनू सूद… फिल्म दबंग का छेदी लाल यानी सोनू क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन उनकी किस्मत में शायद कुछ और ही लिखा था. सोनू सूद अब अपने बेटे अयान के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने की काफी उम्मीद है.

बेटे अयान को क्रिकेट का शौक है. अयान को क्रिकेट के गुर सिखाने के लिए सोनू ने क्रिकेट कोच दिवेश उपाध्याय को नियुक्त किया है ताकि वह एक अच्छा क्रिकेटर बने. अपने व्यस्त कार्यक्रम के बाद भी, सोनू अयान के प्रशिक्षण पर नजर रखते हैं. सोनू खुद क्रिकेट के बहुत बड़े फैन है और वह अक्सर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते लोगों को नजर आ जाते हैं. यदि आपको याद हो तो सोनू सूद पिछले दिनों बेटे अयान के साथ आईपीएल मैच देखते चंडीगढ़ में नजर आये थे.

सोनू ने इस संबंध में कहा कि मुझे हमेशा ऐसा प्रतीत होता है कि सही तरह का प्रदर्शन और प्रशिक्षण लेना बहुत जरूरी है. दिवेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में अयान प्रतिदिन 4 घंटे क्रिकेट की प्रैक्टिस करता है. वह अपने लिए बहुत अच्छा कर रहा है. अयान की खूबी यह है कि वह हर एक खिलाड़ी के रिकॉर्ड के बारे में जानते है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि अयान कड़ी मेहनत करे और क्रिकेटर बनने के अपने सपने को पूरा करे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >