68 करोड़ की मालकिन हैं ”रंगीला गर्ल” उर्मिला, यह बात जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मुंबई : बॉलीवुड की रंगीला गर्ल अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर इस बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं. पिछले दिनों ही उर्मिला ने कांग्रेस का दामन थामा था जिसके बाद पार्टी ने उन्हें नॉर्थ मुंबई सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. सोमवार को उर्मिला मातोंडकर अपने पति के साथ बांद्रा में चुनाव आयोग के ऑफिस […]

मुंबई : बॉलीवुड की रंगीला गर्ल अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर इस बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं. पिछले दिनों ही उर्मिला ने कांग्रेस का दामन थामा था जिसके बाद पार्टी ने उन्हें नॉर्थ मुंबई सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. सोमवार को उर्मिला मातोंडकर अपने पति के साथ बांद्रा में चुनाव आयोग के ऑफिस में नामांकन करने पहुंचीं थीं.

नामांकन करने पहुंची उर्मिला ने सबका ध्‍यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी उस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का चुनाव चिह्न भी छपा हुआ था. नामांकन के बाद उनका चुनावी हलफनामा सामने आया जिसमें कई जानकारी थी.

हलफनामे की मानें तो उर्मिला मातोंडकर 68 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं. उर्मिला मातोंडकर के पास 41 करोड़ की चल संपत्ति हैं. बांद्रा में उनके चार फ्लैट हैं जिनकी कीमत करीब 27 करोड़ रुपये बतायी गयी है. उनके पास वसई में 10 एकड़ जमीन भी है जिसकी कीमत 1 करोड़ 68 लाख के करीब है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि वह ग्रेजुएट भी नहीं हैं.

उर्मिला ने हलफनामे में पति के पास 32.35 करोड़ की चल और 30 लाख रुपये की अचल संपत्ति होने की जानकारी दी है. उर्मिला ने हलफनामे में जानकारी दी है कि उन पर 32 लाख का लोन है. यहां चर्चा कर दें कि उर्मिला का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से है.

यदि उर्मिला की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, भूत, मस्त, दिल्लगी, जंगल जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया और दर्शकों के बीच जगह बनायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >