ड्रेस पर कमेंट करनेवालों को जाह्नवी कपूर का मुंहतोड़ जवाब

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इनदिनों अपने आनेवाले प्रोजेक्‍ट्स को लेकर बिजी हैं. हाल ही में उन्‍होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर एक से ज्‍यादा बाद एक ही ड्रेस पहनने को लेकर ट्रोल किया गया था. उनके जिम लुक के लिए भी उन्‍हें ट्रोल किया गया. अनाइता […]

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इनदिनों अपने आनेवाले प्रोजेक्‍ट्स को लेकर बिजी हैं. हाल ही में उन्‍होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर एक से ज्‍यादा बाद एक ही ड्रेस पहनने को लेकर ट्रोल किया गया था. उनके जिम लुक के लिए भी उन्‍हें ट्रोल किया गया. अनाइता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो में पहुंची जाह्नवी कपूर से जब इन ट्रोलर्स के बारे में सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा कि इतना भी पैसा नहीं कमाया है कि रोज एक नये कपड़े पहनूं.

जाह्नवी ने कहा,’ मैं ट्रोलर्स से प्रभावित नहीं होती, जो कपड़ों में गलती खोजने की कोशिश करते हैं. आप हर किसी को खुश नहीं रख सकते. विशेषकर कपड़ों को लेकर.’ जाह्नवी ने शो में खुलकर सोशल मीडिया पर उन्‍हें ट्रोल करनेवालों पर बात की.

‘धड़क’ अभिनेत्री ने कहा,’ मैं अपनी आलोचना को उस वक्‍त गंभीरता से लूंगी अगर वो मेरे काम से जुड़ा हो यह फिर उसपर काम करना है. लेकिन मैं जिम के बाहर कैसी दिख रही हूं, इस बारे में कोई बात करता है तो यह वास्‍तव में मेरा काम नहीं है.’

गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर की आनेवाली फिल्‍म कारगिल गर्ल है. इस फिल्‍म में वे भारतीय वायुसेना की जाबांज पायलट गुंजन सक्‍सेना की भूमिका निभा रही हैं. गुंजन सक्‍सेना ने 1999 में कारगिल से घायल सैनिकों को निकालने में मदद की थी. फिल्‍म में अंगद बेदी, गुंजन सक्‍सेना के भाई अंशुमन सक्‍सेना के किरदार में नजर आयेंगे. वहीं पंकज त्र‍िपाठी उनके पिता के किरदार में दिखाई देंगे.

इसके अलावा जाह्नवी वॉर एपिक ड्रामा फिल्‍म तख्‍त में नजर आयेंगी. फिल्‍म में वे पहली बार अपने अंकल अनिल कपूर के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी. फिल्‍म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, विक्‍की कौशल और भूमि पेडनेकर भी मुख्‍य भूमिका में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >