क्या छोटे पर्दे पर इस तरह एंट्री मारेंगी करीना कपूर ? जानें क्या है खबर

मुंबई : बॉलीवुड की बेबो , जी हां हम यहां बात कर रहे हैं एक्ट्रेस करीना कपूर की. खबरों की मानें तो उन्हें एक बड़े चैनल की ओर से टीवी शो के लिए बड़ा ऑफर मिला है. बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान, दबंग सलमान खान और आमिर खान के बाद अब करीना कपूर भी छोटे […]

मुंबई : बॉलीवुड की बेबो , जी हां हम यहां बात कर रहे हैं एक्ट्रेस करीना कपूर की. खबरों की मानें तो उन्हें एक बड़े चैनल की ओर से टीवी शो के लिए बड़ा ऑफर मिला है. बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान, दबंग सलमान खान और आमिर खान के बाद अब करीना कपूर भी छोटे पर्दे पर डेब्यू करने की तैयारी में हैं.

खबरों की मानें तो, करीना को एक डांस रियलिटी शो का ऑफर मिला है. चैनल ने इस शो में करीना को जज के लिए अप्रोच करने का काम किया है हालांकि करीना की ओर से इसका जवाब अभी नहीं दिया गया है. पिंकविला ने इस संबंध में एक रिपोर्ट छापी है जिसके अनुसार शो में जज बनने के लिए करीना को अच्छी खासी मोटी रकम देने का वादा किया गया है.

पिंकविला के अनुसार करीना ने चैनल के साथ अब तक 2-3 मीटिंग्स भी कर ली हैं. यदि करीना इस शो के लिए हामी भर देतीं हैं तो वह टीवी पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बन जाएंगी. चैनल को उम्मीद हैं कि करीना उनका ऑफर नहीं ठुक‍रायेंगी.

यदि आपको याद हो तो इससे पहले खबरें आयी थी कि करीना को ‘नच बलिए’ में जज बनने का ऑफर मिला था, लेकिन बात नहीं बनी. यहां चर्चा कर दें कि करीना फिलहाल अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज’ में बिजीं हैं. इसके बाद वो इरफान खान की फिल्म ‘हिंदी मीडियम 2’ के शूट में लग जाएंगी. इन दोनों फिल्मों के अलावा उन्हें करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ के लिए भी शूटिंग करनी है.

इतनी व्यस्तता के बीच करीना कपूर किस तरह टीवी पर अपना डेब्यू करेंगी, इसका सबको इंतजार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >