बोले वि‍वेक ओबेरॉय- किससे डर रहे हैं विरोध करने वाले, मोदी पर बनी फिल्म से या फिर चौकीदार के डंडे से

नयी दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की रिलीज को रोकने की मांग कर रही कांग्रेस को जोरदार झटका लग��� है. दिल्ली हाईकोर्ट के बाद अब चुनाव आयोग ने भी फिल्म को हरी झंडी दे दी है. चुनाव आयोग ने कहा है कि सीबीएफसी फिल्म पर फैसला लेने के लिए कंपोनेंट अथॉरिटी है. […]

नयी दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की रिलीज को रोकने की मांग कर रही कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है. दिल्ली हाईकोर्ट के बाद अब चुनाव आयोग ने भी फिल्म को हरी झंडी दे दी है. चुनाव आयोग ने कहा है कि सीबीएफसी फिल्म पर फैसला लेने के लिए कंपोनेंट अथॉरिटी है. चुनाव आयोग का आधिकारिक फैसला जल्द आएगा.

इसी बीच फिल्म के अभिनेता वि‍वेक ओबेरॉय ने कहा है कि मुझे समझ नहीं आता है कि क्यों कुछ लोग ओवर रिएक्ट करते हैं ? क्यों फेमस वकील सिंघवी और कपिल सिब्बल जैसे लोग फिल्म को लेकर पीआइएल दाखिल करके अपना वक्त बरबाद कर रहे हैं. मैं नहीं जानता कि व‍ह फिल्म से डर रहे हैं या फिर चौकीदार के डंडे से…

आगे ओबेरॉय ने कहा कि हमलोग मोदी जी उनकी जिंदगी से बड़ा नहीं दिखा रहे हैं. वह पहले से ही अपने जीवन से बड़े हो चुके हैं. हम उन्हें हीरो की तरह प्रोजेक्ट नहीं कर रहे हैं. वह पहले से ही हीरो हैं. केवल मैं ही नहीं देश की करोड़ों जनता और विदेश में रह रहे लोग फिल्म को देखना चाहते हैं. यह एक प्रेरणादायक स्टोरी है जिसे हमने पर्दे पर उतारा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >