कैंसर को मात देकर बॉलीवुड में कमबैक को तैयार हैं इरफान, पढ़ें यह खास मैसेज

मुंबई : कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे इरफान खान अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. बुधवार को उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर एक मैसेज शेयर किया जिसमें उनकी तस्वीर भी नजर आ रही है. न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का एक साल से अधिक समय से इलाज करा रहे अभिनेता इरफान खान ने बुधवार को अपनी […]

मुंबई : कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे इरफान खान अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. बुधवार को उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर एक मैसेज शेयर किया जिसमें उनकी तस्वीर भी नजर आ रही है.

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का एक साल से अधिक समय से इलाज करा रहे अभिनेता इरफान खान ने बुधवार को अपनी सेहत के बारे में जानकरी देते हुए अपने प्रशंसकों का, इस संकट के समय उनके साथ खड़े रहने के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया.

बीमारी के चलते लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से दूर रहे अभिनेता इरफान एक दिन पहले ही मुम्बई हवाईअड्डे पर नजर आए थे.

इरफान ने ट्विटर पर कहा, “ शायद जीतने की चाह में कहीं ना कहीं हम भूल जाते हैं कि किसी का प्यार मिलना कितना जरूरी है। अतिसंवेदनशील समय में, हमें इसका एहसास होता है.”

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं आपके असीम प्यार एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं. इसलिए मैं आपके पास वापस आया हूं ताकि दिल से आपका शुक्रिया अदा कर सकूं.”

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता ने पांच मार्च 2018 को अपनी बीमारी के बारे में पहली बार जानकारी देते हुए कहा था कि उन्हें एक ‘‘दुर्लभ बीमारी” हुई है. इसके बाद वह इलाज के लिए देश से बाहर चले गए थे. पिछले साल अक्टूबर में उनके प्रवक्ता ने बताया था कि इरफान दीपावली के बाद देश लौटेंगे.

इरफान के प्रतिनिधि ने उनके जल्द ही ‘हिन्दी मीडियम 2′ फिल्म की शूटिंग शुरू करने की खबरों को भी खारिज कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >