खास बातचीत: झारखंड की संस्कृति और विशेषता पर फिल्म बनायेंगे दबंग के राइटर दिलीप

पूजा सिंह38 से अधिक फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं दिलीप शुक्लारांची : फिल्म घायल और दामिनी से हिंदी फिल्मों के लेखन से जुड़े दिलीप शुक्ला झारखंड की संस्कृति और विशेषता से काफी प्रभावित है. वह झारखंड पर आधारित फिल्म बनाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं. 38 से अधिक फिल्मों की कहानी लिखकर दर्शकों […]

पूजा सिंह
38 से अधिक फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं दिलीप शुक्ला
रांची :
फिल्म घायल और दामिनी से हिंदी फिल्मों के लेखन से जुड़े दिलीप शुक्ला झारखंड की संस्कृति और विशेषता से काफी प्रभावित है. वह झारखंड पर आधारित फिल्म बनाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं. 38 से अधिक फिल्मों की कहानी लिखकर दर्शकों का दिल जीत चुके दिलीप शुक्ला रविवार को रांची में थे. इस दौरान उन्होंने प्रभात खबर से विशेष बातचीत की और अपनी आनेवाली फिल्मों के बारे में बताया. पेश है बातचीत के प्रमुख अंश.

झारखंड पर फिल्म बनाने की तैयारी शुरू

दिलीप शुक्ला झारखंड की माटी पर फिल्म निर्माण करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड पर आधारित फिल्म के लिए तैयारी शुरू है. यहां की संस्कृति, विशेषता पर कार्य शुरू हो गया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय काम को राष्ट्रीय पहचान नहीं मिल पाने के कारण के झारखंड में बनी अच्छी फिल्में दर्शकों तक छाप नहीं छोड़ पा रही है़ं हमारी कोशिश है कि झारखंड की संस्कृति को पहचान दिलायी जाये. इस फिल्म में 70 प्रतिशत कलाकार झारखंड के ही होंगे, ताकि उनकी कला को पूरे देश में पहचान मिल सके. आनी वाली फिल्म लंबे दौर तक याद की जा सके.

अगली फिल्म है फैमिली ऑफ ठाकुरगंज
दिलीप शुक्ला की अगली फिल्म है फैमिली ऑफ ठाकुरगंज. यह फिल्म लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनायी जा रही है. वे बताते हैं कि यह फिल्म फैमिली इंटरटेनमेंट के साथ इमोशनल मैसेज भी देती है. इसकी शूटिंग लखनऊ, मुंबई में हो चुकी है़ फिल्म में लखनऊ के 150 कलाकारों को काम मिला है़ इसमें जिम्मी शेरगिल, माही गिल, सौरभ शुक्ला, पवन मल्होत्रा जैसे कलाकार अपनी भूमिका निभा रहे हैं. राजू खान ने कोरियोग्राफी की गयी. साजिद वाजिद का गाना है़ प्रोड्यूसर अजय सिंह राजपूत, डायरेक्टर मनोज झा, क्रिएटिव डायरेक्टर प्रिंस सिंह है़ं फिल्म मई में 1600 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होगी.

दबंग-3 की शूटिंग आज से होगी शुरू
दिलीप शुक्ल बताते हैं कि दबंग एक और दो की सफलता के बाद एक अप्रैल से दबंग तीन की शूटिंग इंदौर से शुरू हो रही है. चुलबुल पांडेय का कैरेक्टर सलमान खान पर पूरी तरह फिट बैठता है. वे कहते हैं : मैंने कई फिल्मों में पुलिस ऑफिसर का किरदार लिखा है. फिर लग रहा था कि अब पुलिस पर नया क्या लिखा जाये? ईमानदार पुलिस अधिकारी और उसकी परेशानी दर्शक देख चुके है़ं इसलिए चुलबुल पांडेय का किरदार मैंने बचपन के गांव के दबंग दारोगा में एक दारोगा को याद करते हुए तैयार किया. बचपन में मैंने देखा था कि दारोगा डांटता भी है और डराता भी है़ इस मजेदार कैरेटर को लिखा और सलमान खान ने उसमें जान डाल दे दी.

1991 से शुरू हुआ फिल्मी सफर
दिलीप शुक्ला बताते हैं कि उनका बॉलीवुड सफर 1991 में घायल फिल्म के डायलॉग लेखन के साथ शुरू हुआ़ इसके पहले उन्होंने सात से आठ वर्षों तक मुंबई में काफी संघर्ष किया़ रायबरेली की जीवन शैली और लखनऊ के थियेटर से फिल्मी दुनिया में कदम रखने की हिम्मत मिली़ थियेटर के दौरान एक-दो स्टोरी लिखी, जिसे काफी सराहा गया. उसी सराहना को हिम्मत बना कर 17 साल की उम्र में मुंबई के लिए रवाना हो गये. वे बताते हैं कि घायल फिल्म की सफलता के साथ सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता गया. दिलीप बताते हैं कि 1991 से अब तक 38 फिल्में लिख चुके है़ं इसमें घायल, अंदाज अपना-अपना, मोहरा, दामिनी, दबंग, वीरे दी वेडिंग, बिच्छू, जिद्दी, जाल द ट्रैप, जय हो जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. आने वाली फिल्म दबंग तीन भी इसी से जुड़ी है़ एक्शन फिल्मों के अलावा अब रोमांटिक फिल्में भी दर्शकों तक लेकर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >