जाह्नवी कपूर के हाथ लगी एक और फिल्‍म, ''रूह-अफ्जा'' में राजकुमार राव संग बनी जोड़ी

जान्हवी कपूर अभिनेताओं राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूह अफ्जा’ में अभिनय करती नजर आयेंगी. फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता करेंगे और दिनेश विजान और मृघदीप सिंह लांबा इसके सह-निर्माता है. विजान ने एक बयान में कहा, "मुख्य अभिनेत्री के किरदार के लिये हमें ऐसे कलाकार की जरूरत थी जो […]

जान्हवी कपूर अभिनेताओं राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूह अफ्जा’ में अभिनय करती नजर आयेंगी. फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता करेंगे और दिनेश विजान और मृघदीप सिंह लांबा इसके सह-निर्माता है.

विजान ने एक बयान में कहा, "मुख्य अभिनेत्री के किरदार के लिये हमें ऐसे कलाकार की जरूरत थी जो आसानी से दो विपरीत किरदारों को चित्रित कर सकता हो और इसके लिये जान्हवी सबसे बेहतर थीं. उनकी प्रतिभा नैसर्गिक है, वह किरदार में ढल जाने को लेकर उत्साहित है. पटकथा नयी, ताज़ा और पूरी तरह से रोमांच से भरी है, वह भी ऐसी ही हैं."

विजान ने जाह्नवी के बारे में बात करते हुए कहा,’ लीड एक्‍ट्रेस के तौर पर एक ऐसे कलाकार की जरूरत थी जो दो अलग तरह के व्‍यक्तिव वाले किरदार को सहजता से निभा रहे. जाह्नवी इसमें खरी उतरीं. वे वास्‍तव में किरदार से जुड़ गईं. फिल्‍म की पटकथा में ताजगी और नयापन है.’

फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >