VIDEO: फैन ने जया बच्‍चन की खींची तसवीर, गुस्‍साई एक्‍ट्रेस ने बुलाया और...

बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा जया बच्‍चन काफी सख्‍त मिजाज वाली महिला मानी जाती हैं. उन्‍हें ज्‍यादा तसवीरें खिंचवाना पसंद नहीं हैं. वे बॉलीवुड की कई बड़ी पार्टीज में शामिल होती हैं लेकिन कैमरे से दूर ही नजर आती हैं. उन्‍हें अक्‍सर पैपराजी और फैंस पर फोटो खींचने के लिए गुस्‍सा होते देखा गया है. इस […]

बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा जया बच्‍चन काफी सख्‍त मिजाज वाली महिला मानी जाती हैं. उन्‍हें ज्‍यादा तसवीरें खिंचवाना पसंद नहीं हैं. वे बॉलीवुड की कई बड़ी पार्टीज में शामिल होती हैं लेकिन कैमरे से दूर ही नजर आती हैं. उन्‍हें अक्‍सर पैपराजी और फैंस पर फोटो खींचने के लिए गुस्‍सा होते देखा गया है. इस वजह से कई बार वे सुर्खियों में आ जाती हैं. हाल ही में एक फैन को जया बच्‍चन की फोटो खींचना महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जया फैन पर नाराज होती दिख रही हैं.

सोमवार को जया बच्‍चन फिल्‍ममेकर करण जौहर की मां हीरू जौहर के 76वें जन्‍मदिन पर पहुंची थीं. जब वे रेस्‍टोरेंट से बाहर निकल कर अपनी गाड़ी की तरफ जो रही थीं तभी एक फैन अपने मोबाइल से उनकी फोटो खींचने की कोशिश करने लगा.

जया फैन से बेहद नाराज दिखीं. जया को ऐसा करते देख वो शख्‍स वहां से जाने लगा. इसके बाद जया ने उस फैन को बुलाया और कहा, आप मोबाइल से मेरी फोटो क्‍यों खींच रहे हैं. मेरी बिना परमिशन के फोटो क्‍यों ले रहे हैं. क्‍या आपने इसके लिए मुझसे पूछा, तमीज सीखो.

https://www.instagram.com/p/BvJcJppjMC3/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

जया थोड़ा आगे बढ़ी तो एक और फैन उनकी फोटो खींचने के लिए तैयार था. अभिनेत्री ने उस शख्‍स से कहा कि Don’t do that, आपने अभी उसे नहीं देखा.

एक शो के दौरान जब करण जौहर ने जया के इस बर्ताव के बारे में उनकी बेटी श्‍वेता और बेटे अभिषेक से पूछा था तो उन्‍होंने कहा था कि, जया बच्‍चन को claustrophobic है. यह एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें कोई इंसान अचानक भीड़ को देखकर परेशान हो जाता है. कई बार उसे काफी गुस्‍सा आ जाता है. उन्‍हें यह बिल्‍कुल पसंद नहीं है कि कोई उन्‍हें धक्‍का दे या टच करे. आंखों में कैमरे का फ्लैश पड़ने से भी उन्‍हें दिक्‍कत होती है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >