करीना कपूर ने पहनी इतनी सस्‍ती ड्रेस, आप भी खरीद सकते हैं

करीना कपूर खान अपने स्‍टाइल और लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. बात चाहे किसी इवेंट की हो या जिम लुक की हो या फिर कैजुअल लुक की वह हमेशा ही अलग दिखना पसंद करती हैं. करीना ने हमेशा यह साबित किया है कि वह स्‍टाइल बेगम है. करीना शुरुआत से ही अपने […]

करीना कपूर खान अपने स्‍टाइल और लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. बात चाहे किसी इवेंट की हो या जिम लुक की हो या फिर कैजुअल लुक की वह हमेशा ही अलग दिखना पसंद करती हैं. करीना ने हमेशा यह साबित किया है कि वह स्‍टाइल बेगम है. करीना शुरुआत से ही अपने फैशन लुक्‍स के चलते वाहवाही लूटती आई हैं. वहीं उनके बेटे तैमूर अली खान भी इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं.

करीना शुक्रवार को अपने बेटे तैमूर के एनुअल फंक्‍शन में पहुंची थी. यहां वे अपने आउटफिट को लेकर फिर चर्चा में आ गई. करीना कपूर अक्‍सर नामी डिजायनर्स के एक्‍सपेनसिव ड्रेस में नजर आती हैं लेकिन इस बार वे सस्‍ती ड्रेस में दिखीं.

https://www.instagram.com/p/BvDwsrDA7ye/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

करीना कपूर की इस बेबो स्ट्रिप्ट ब्लू रैप ड्रेस को कोई भी मिडिल क्लास आदमी आसानी से खरीदकर सकता है. करीना कपूर की तरह हुबहू ड्रेस के लिए आपको सिर्फ 1499 रुपए खर्च करने होंगे. करीना कपूर की यह ड्रेस H&M ब्रांड की है जिसे आप 1500 रुपये में खरीद सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/BvB3s-VnwyT/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

करीना इस मौके पर बेहद खूबसूरत और स्‍टाइलिश नजर आई. उन्‍होंने इस ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक मिड-लेंथ हील्स, ब्लैक हैंडबैग कैरी किया और पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाई थी.

बता दें कि करीना कपूर की आनेवाली फिल्‍म ‘गुड न्‍यूज’ है जिसमें वे अक्षय कुमार संग नजर आनेवाली हैं. इसके अलावा वे करण जौहर की फिल्‍म में तख्‍त में भी होंगी. फिल्‍म में करीना के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर, विक्‍की कौशल और भूमि पेडनेकर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >