इस यू-ट्यूब चैनल को नंबर एक बनाने में जुट चुके हैं दबंग सलमान

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान पिछले दिनों ही टी-सीरीज के यू-ट्यूब चैनल को नंबर एक बनाने के लिए दौड़ में शामिल हो चुके हैं. जब से भूषण कुमार ने टी-सीरीज के यू-ट्यूब चैनल को दुनिया का सबसे बड़ा यू-ट्यूब चैनल बनाने के लिए लोगों से अपील की है, प्रशंसकों के साथ-साथ बॉलीवुड […]

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान पिछले दिनों ही टी-सीरीज के यू-ट्यूब चैनल को नंबर एक बनाने के लिए दौड़ में शामिल हो चुके हैं. जब से भूषण कुमार ने टी-सीरीज के यू-ट्यूब चैनल को दुनिया का सबसे बड़ा यू-ट्यूब चैनल बनाने के लिए लोगों से अपील की है, प्रशंसकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इसे नंबर एक बनाने के लिए अपना समर्थन देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

यदि आपको याद हो तो एक ऐतिहासिक क्षण बनाने की अपील करते हुए भूषण कुमार ने कुछ दिन पहले कहा था,एक भारतीय यू-ट्यूब चैनल विश्व का नंबर 1 बनने की कगार पर है. यह दूरी तय करने के लिए हमें बहुत प्रयास करने पड़े हैं. अपने पिता गुलशन कुमार के सपने को आगे बढ़ाते हुए, मैंने इस चैनल को शुरू किया था. आज, यह आपका है, पूरे देश का है. यह हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. तो चलिये एक साथ आते हैं और टी-सीरीज यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करते हैं और भारत को गौरवान्वित महसूस करवाते हैं.

यहां चर्चा कर दें कि बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन, यो यो हनी सिंह, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, तुलसी कुमार, अरमान मलिक, मीका सिंह, गुरु रंधावा, अपार शक्ति खुराना, उर्वशी रौतेला जैसे सितारों ने कुछ वक्त पहले अपना समर्थन प्रदान किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >