फिल्मों में साड़ी पहनकर डांस करने की तमन्ना है तापसी पन्नू की

मुंबई : बेबी, सूरमा, मुल्क, पिंक और बदला जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकीं अभिनेत्री तापसी पन्नू अब फिल्मों में साड़ी पहनकर डांस करना चाहती हैं. उनका मानना हैं कि वह बॉलिवुड में टाइपकास्ट हो चुकीं हैं. वह कई बार कह चुकी हैं कि कोई तो उन्हें हीरोइन वाले रोल दे, जिनमें […]

मुंबई : बेबी, सूरमा, मुल्क, पिंक और बदला जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकीं अभिनेत्री तापसी पन्नू अब फिल्मों में साड़ी पहनकर डांस करना चाहती हैं. उनका मानना हैं कि वह बॉलिवुड में टाइपकास्ट हो चुकीं हैं. वह कई बार कह चुकी हैं कि कोई तो उन्हें हीरोइन वाले रोल दे, जिनमें सिर्फ नाचना-गाना और रोमांस करना हो.

आगे वे कहतीं हैं कि थोड़ी हीरोइन वाली अदाएं और नखरे दिखाने का अवसर उन्हें भी मिलना चाहिए.

महिलाओं के टफ किरदारों को अब पन्नू ऊब चुकीं हैं. अब वह शिफॉन की साड़ी पहनकर वादियों में डांस करना चाहतीं हैं, लेकिन उन्हें उस तरह का रोल कोई दे ही नहीं रहा है. उन्होंने कहा है कि मैंने साउथ की फिल्मों में खूब काम किया है, जिनमें शिफॉन की साड़ी पहनकर स्विजरलैंड में डांस करना था. पता नहीं बॉलिवुड में मुझे कोई भी वैसा रोल क्यों नहीं ऑफर कर रहा है ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >