जानें कब शिबानी दांडेकर से शादी करने वाले हैं फरहान अख्तर

मुंबई : पिछले काफी समय से मीडिया में खबरें हैं कि शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन आये दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है. इसी बीच अब फरहान अख्तर […]

मुंबई : पिछले काफी समय से मीडिया में खबरें हैं कि शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन आये दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है.

इसी बीच अब फरहान अख्तर ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी को तोड़ा है. पिछले दिनों ही फरहान अख्तर भूमि पेडनेकर के शो ‘टेप कास्ट सीजन 2’ में पहुंचे थे. यहां भूमि ने फरहान के साथ ‘डोंट प्ले’ गेम खेला जहां उन्होंने एक टेप में कैसेट लगाकर फरहान को शिबानी की आवाज सुना दी.

इस टेप में शिबानी फरहान अख्तर से पूछती नजर आ रही है कि, फरहान हम शादी कब कर रहे हैं अप्रैल या मई में क्योंकि मैं बहुत कंफ्यूज हूं. शिबानी के इस सवाल का जवाब देते हुए फरहान भी दिखे. उन्होंने जवाब दिया कि हम शायद अप्रैल और मई में शादी कर सकते हैं.

यहां चर्चा कर दें कि शिबानी फरहान के परिवार के बहुत ही करीब हैं. जहां वे उनके बच्चों के साथ भी खूब समय व्यतीत करतीं हैं. जिस वजह से फरहान अब जल्द से जल्द उनसे शादी करना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >