बोले अर्जुन रामपाल- मैं हमेशा कुछ नया करना चाहता हूं

मुंबई : मैं हमेशा कुछ नया करना चाहता हूं. यह बात सिने अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कही है. उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के तौर पर पहला काम कुछ नया करते रहना है क्योंकि एक तरह का काम करते रहने से आपकी पहचान खत्म होने लगती है. अर्जुन ने पिछले कुछ वर्षों में थ्रिलर ‘कहानी2′, […]

मुंबई : मैं हमेशा कुछ नया करना चाहता हूं. यह बात सिने अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कही है. उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के तौर पर पहला काम कुछ नया करते रहना है क्योंकि एक तरह का काम करते रहने से आपकी पहचान खत्म होने लगती है.

अर्जुन ने पिछले कुछ वर्षों में थ्रिलर ‘कहानी2′, बायोपिक ‘डैडी’ और युद्ध आधारित ड्रामा ‘पलटन’ जैसी अलग-अलग विषय की फिल्में की हैं.

अर्जुन ने कहा कि अगर आप एक जैसे किरदार करते रहेंगे तो आपकी एक प्रकार की छवि बन जाएगी और आपकी पहचान खत्म होने लगेगी. अर्जुन भी अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं की तरह डिजीटल दुनिया में अपना पहला कदम रख दिया है. वह ‘जी5′ की सीरिज ‘द फाइनल कॉल’ में एक पायलट की भूमिका में नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >