करीना कपूर ने इरफान खान की इस फिल्‍म को कहा ना, ये है वजह

करीना कपूर इनदिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनकी कुछ तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वे बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं. दरअसल यह तसवीरें उनकी अपकमिंग मूवी ‘गुड न्‍यूज’ की है. जिसमें अभिनेत्री अक्षय कुमार के साथ नजर आयेंगी. वहीं करीना को लेकर खबरें थी […]

करीना कपूर इनदिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनकी कुछ तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वे बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं. दरअसल यह तसवीरें उनकी अपकमिंग मूवी ‘गुड न्‍यूज’ की है. जिसमें अभिनेत्री अक्षय कुमार के साथ नजर आयेंगी. वहीं करीना को लेकर खबरें थी कि वे इरफान खान की हिट‍ फिल्‍म ‘हिंदी मीडियम’ के सीक्‍वल में नजर आयेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि करीना फिल्‍म में इरफान खान की बीवी के किरदार में नजर आनेवाली थीं.

हालांकि, बॉलीवुड बबल की एक रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर ने ‘हिंदी मीडियम 2’ को साइन करने से इंकार कर दिया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि करीना कपूर को फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट पसंद आई है लेकिन एक्‍ट्रेस की फीस के कारण बात नहीं बन पाई.

रिपोर्ट में कहा गया है कि, करीना की निर्माताओं के साथ फीस के कारण बात नहीं बन पाई है, जिसकी वजह से उन्‍होंने इस फिल्‍म में काम करने से इंकार कर दिया है. वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से लिखा,’ करीना कपूर ने फिल्‍म के लिए 8 करोड़ रुपये की मांग की थी लेकिन फिल्‍म के प्रोड्यूसर्स को यह मंजूर नहीं था. फिल्‍म के निर्माता करीना को 5 करोड़ देने को तैयार थे. इसी वजह से करीना ने इंकार कर दिया.’

रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि, निर्माता करीना कपूर की जगह अब दूसरी अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि करीना से न सुनने के बाद निर्माताओं की पहली पसंद राधिका आप्‍टे हैं. हालांकि राधिका आप्‍टे ने अभी तक फिल्‍म साइन नहीं है.

करीना की प्रोफेशनल लार्इफ की बात करें तो, करीना ‘गुड न्‍यूज’ में नजर आनेवाली हैं. इसके बाद वे करण जौहर की फिल्‍म ‘तख्‍त’ में नजर आयेंगी. करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म है जिसमें माधुरी दीक्षित, संजय दत्‍त, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्‍य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >