मेरी हर फिल्म में बंगाल का स्पर्श होता है: शूजित सरकार

कोलकाता : फिल्मकार शूजित सरकार ने कहा है कि वह अब भी महान बंगाली निर्देशकों के काम से सीख रहे हैं और वह निश्चित रूप से एक दिन एक बंगाली फिल्म बनाएंगे उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सभी फिल्मों में बंगाल का स्पर्श रहता है. सरकार ने शुक्रवार शाम यहां सेंट जेवियर कॉलेज (कलकत्ता) […]

कोलकाता : फिल्मकार शूजित सरकार ने कहा है कि वह अब भी महान बंगाली निर्देशकों के काम से सीख रहे हैं और वह निश्चित रूप से एक दिन एक बंगाली फिल्म बनाएंगे उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सभी फिल्मों में बंगाल का स्पर्श रहता है.

सरकार ने शुक्रवार शाम यहां सेंट जेवियर कॉलेज (कलकत्ता) द्वारा उन्हें ‘दशोवुजा बंगाली 2019’ पुरस्कार दिये जाने के बाद कहा, ‘जब कोई मुझसे पूछता है कि मैं बंगाली में फिल्म क्यों नहीं बनाता, तो मेरा जवाब होता है कि मैं अभी सीख रहा हूं.’

उन्होंने कहा, "मेरी जितनी भी फिल्में होती हैं उनमें हमेशा किसी न किसी तरह से बंगाल का स्पर्श होता है." सत्यजीत रे, रित्विक घटक और तपन सिन्हा सरीखे महान फिल्मकारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने मुझे हमेशा प्रेरित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >