AICWA की घोषणा- पाकिस्‍तानी कलाकार पूरी तरह से हों बैन

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये. इससे पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा है. बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है. अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काम कर रहे […]

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये. इससे पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा है. बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है. अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काम कर रहे पाकिस्‍तानी कलाकारों और आर्टिस्‍ट्स को पूरी तरह से बैन करने की घोषणा की है. इस बाबत AICWA के जनरल सेक्रेटरी रौनक सुरेश जैन की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है.

इस नोटिस में कहा गया है कि, एसोसिएशन, जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा जिले में हमारे जवानों पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता है. पीडित परिवारों के साथ हमारी संवेदना है. ऐसे आतंक के खिलाफ एसोसिध्‍यान राष्‍ट्र के साथ खड़ा है.’

नोटिस में आगे कहा गया,’ हम आधिकारिक रूप से पाकिस्‍तानी कलाकारों को बैन करने की मांग करते हैं. इसके बावजूद कोई संस्‍था पाक कलाकारों के साथ काम करने पर जोर देता है तो उसे भी एसोसिएशन द्वारा बैन कर दिया जायेगा. साथ ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. देश सबसे पहले आता है, हम देश के साथ खड़े हैं. ‘

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >