अनिल कपूर ने बताया- क्‍यों सेट पर गुस्‍सा हो जाती हैं माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी ने 90 के दशक में अपनी फिल्‍मों से तहलका मचा दिया था. इस जोड़ी ने बेटा, राजकुमार, खेल और राम लखन जैसी कई सुपरहिट फिल्‍में दीं. दोनों के ऑनस्‍क्रीन रोमांस को भी पर्दे पर खूब सराहा गया. लंबे समय बाद एकबार फिर यह जोड़ी फिल्‍म ‘टोटल धमाल’ से […]

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी ने 90 के दशक में अपनी फिल्‍मों से तहलका मचा दिया था. इस जोड़ी ने बेटा, राजकुमार, खेल और राम लखन जैसी कई सुपरहिट फिल्‍में दीं. दोनों के ऑनस्‍क्रीन रोमांस को भी पर्दे पर खूब सराहा गया. लंबे समय बाद एकबार फिर यह जोड़ी फिल्‍म ‘टोटल धमाल’ से वापसी करने जा रही है. अनिल कपूर और माधुरी इस समय फिल्‍म की पूरी टीम के साथ प्रमोशन में जुटे हैं. हाल ही में फिल्‍म की टीम कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आई.

‘टोटल धमाल’ की पूरी स्‍टारकास्‍ट ने जमकर मस्‍ती की. इस दौरान अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित से जुड़ी कई पुरानी यादें ताजा हो गईं. शो में अनिल कपूर, माधुरी, अजय देवगन, रितेश देशमुख और इंद्र कुमार ने शिरकत की.

कपिल शर्मा के शो में अनिल कपूर ने माधुरी दीक्षित से जुड़े कई दिलचस्‍प राज खोले. उन्‍होंने बताया कि, कूल रहनेवाली माधुरी दीक्षित सेट पर गुस्‍सा हो जाती हैं. जब उन्‍हें अपना खाना टाइम पर नहीं मिलता तो उनका पारा चढ़ जाता है. अनिल कपूर ने बताया कि, माधुरी बुहत फूडी हैं और वो खाना देखकर खुद को रोक नहीं पाती.

द कपिल शर्मा शो में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित का डांस भी देखने को मिला. इस जोड़ी ने ‘बेटा’ फिल्‍म के गाने ‘धक धक करने लगा’ पर रोमांटिक डांस किया. इस डांस की डिमांड कपिल शर्मा ने की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >