सुष्मिता सेन ने ''चुनरी चुनरी'' गाने पर दूल्‍हे संग किया ऐसा धांसू डांस, VIDEO VIRAL

सुष्मिता सेन अक्‍सर सुर्खियों में बनी र‍हती हैं. वे जहां भी जाती हैं तो लाइमलाइट बटोर लेती हैं. पूर्व मिस यूनिवर्स हाल ही में दिल्‍ली में एक शादी में नजर आईं, जहां अपने बिंदास डांस से उन्‍होंने धमाल मचा कर रख दिया. सुष्मिता सेन ने दो वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वे दूल्‍हा […]

सुष्मिता सेन अक्‍सर सुर्खियों में बनी र‍हती हैं. वे जहां भी जाती हैं तो लाइमलाइट बटोर लेती हैं. पूर्व मिस यूनिवर्स हाल ही में दिल्‍ली में एक शादी में नजर आईं, जहां अपने बिंदास डांस से उन्‍होंने धमाल मचा कर रख दिया. सुष्मिता सेन ने दो वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वे दूल्‍हा और दूल्‍हन के साथ जमकर डांस कर रही हैं. मौक पर वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं और शादी में जमकर ठुमके लगा रही हैं. सुष्मिता ने दूल्‍हा और दुल्‍हन की तसवीर भी शेयर की है और दोनों को शादी की बधाई दी है.

वीडियो में सुष्मिता सेन चुनरी-चुनरी गाने पर डांस कर रही हैं और दूसरे वीडियो में पंजाबी गाने में डांस करती दिख रही हैं. उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा,’ चुनरी चुनरी! यह शिव का फेवरेट सॉन्‍ग लगता है क्‍योंकि वे इस पहर के सारे स्‍टेप्‍स जानता है !!!.’

https://www.instagram.com/p/BteGPOtBcNp/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

सुष्मिता ने इस शादी में जमकर मस्‍ती की है और उन्‍होंने होटल में मौजूद मेहमानों को भी अपने डांस करने के लिए मजबूर कर दिया. उन्‍होंने विदेशी मेहमानों को पंजाबी गानों पर डांस कराया.

https://www.instagram.com/p/Btd7y8GBHlJ/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

बताया जा रहा है कि वे इस शादी में अपने ब्‍वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ मौजूद रहीं. पिछले कुछ समय से अभिनेत्री रोहमन संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं.

https://www.instagram.com/p/Btd-J8qBrj1/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था. सुष्मिता सेन ने साल 1996 में फिल्‍म दस्‍तक से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. गौरतलब है कि सुष्मिता सेन ने शादी नहीं की लेकिन उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया है. उनकी दो बेटियों के नाम रिनी और अलिसाह हैं. वे फिल्‍मों से दूर हैं और बेटियों के साथ पूरा समय बिता रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >