शाहरुख के ड्राइवर ने नौकरानी से किया बलात्‍कार,गिरफ्तार

मुंबई : बॉलीवुड के एक स्‍टार अभिनेता शाहरुख खान के ड्राइवर पर बलात्‍कार का आरोप लगा है. ड्राइवर पर पूर्व अभिनेत्री अभिनेत्री संगीता बिजलानी की नौकरानी ने बलात्‍कार का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने पर बांद्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि ड्राइवर जिसका नाम राजेंद्र […]

मुंबई : बॉलीवुड के एक स्‍टार अभिनेता शाहरुख खान के ड्राइवर पर बलात्‍कार का आरोप लगा है. ड्राइवर पर पूर्व अभिनेत्री अभिनेत्री संगीता बिजलानी की नौकरानी ने बलात्‍कार का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने पर बांद्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि ड्राइवर जिसका नाम राजेंद्र गौतम उर्फ पिंटू मिश्रा है ने पीड़ित लड़की को बड़ी हस्ती के यहां काम दिलाने का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया. बताया जा रहा है कि आरोपी राजेंद्र ने पीड़िता को नालासोपारा के एक होटल लेकर गया और उसके साथ बलात्‍कार किया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर ली है और उसे गुरुवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया जाएगा.

पीड़िता पूर्व अभिनेत्री अभिनेत्री संगीता बिजलानी के यहां नौकरानी का काम करती है. 17 साल की पीड़िता की मां नहीं है. बताया जा रहा है कि लातूर की रहने वाली पीड़ित पांच महीने पहले ही मुंबई पहुंची थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >