माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर संग ”एजी ओजी लोजी सुनोजी” गाने पर किया डांस, VIDEO

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अभिनेता अनिल कपूर एकबार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी सुपरहिट फिल्‍म ‘राम लखन’ की रिलीज को 30 वर्ष पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर दोनों स्‍टार्स ने फिल्‍म के सुपरहिट गानों के डांस की प्रस्‍तुति देकर अपनी खुशी का इजहार किया है. दोनों का एक डांस वीडियो तेजी से […]

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अभिनेता अनिल कपूर एकबार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी सुपरहिट फिल्‍म ‘राम लखन’ की रिलीज को 30 वर्ष पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर दोनों स्‍टार्स ने फिल्‍म के सुपरहिट गानों के डांस की प्रस्‍तुति देकर अपनी खुशी का इजहार किया है. दोनों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों सितारे ‘ओ राम जी बड़ा दुख दीना’ और ‘ए जी ओ जी’ गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं.

माधुरी दीक्षित ने ट्वीट कर लिखा,’ आज राम लखन के 30 साल पूरे हो गये और इस गाने पर डांस करके कई पुरानी यादें ताजा हो गई. राम लखन की टीम के साथ काम करना बहुत शानदार अनुभव था.’

फिल्‍म के डायरेक्‍टर सुभाष घई ने ट्वीट किया,’ राम लखन के 30 साल पूरे, अचंभित हूं. इस प्रेम के साथ बिना किसी परेशानी के बनाने में मजा आया. और हम अब भी साथ है.’ यह फिल्‍म सुपरहिट रही थी. फिल्‍म के गाने ‘माई नेम इज लखन’, ‘मेरे दो अनमोल रतन’ और ‘तेरा नाम लिया’ सुपरहिट रहे थे.

अनिल कपूर ने लिखा, ‘ यह बात अचानक सामने आई कि हम सबको ‘राम लखन’ की वर्षगांठ पर साथ काम करना चाहिये. मुझे नहीं लगता कि इस मौके को इससे बेहतर तरीके या इससे बेहतर व्‍यक्ति के साथ मनाया जा सकता है.’

बता दें कि यह फिल्‍म साल 1989 में रिलीज हुई थी. जिसमें अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाडिया, राखी और अनुपम खेर मुख्‍य भूमिका में थे. गौरतलब है कि अनिल कपूर और माधुरी जल्‍द ही टोटल धमाल में साथ नजर आयेंगे. यह फिल्‍म 22 फरवरी को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >