शाहरुख खान के साथ अनबन की खबरों पर रोहित शेट्टी ने कह दी ये बात

रोहित शेट्टी की फिल्‍म ‘सिंबा’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. रणवीर सिंह और सारा अली खान की यह फिल्‍म 200 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई कर चुकी है. रोहित शेट्टी इस फिल्‍म की सफलता से बेहद खुश हैं लेकिन उनकी फ्लॉप फिल्‍म ‘दिलवाले’ से जुड़ा विवाद अब भी उनका पीछा कर […]

रोहित शेट्टी की फिल्‍म ‘सिंबा’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. रणवीर सिंह और सारा अली खान की यह फिल्‍म 200 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई कर चुकी है. रोहित शेट्टी इस फिल्‍म की सफलता से बेहद खुश हैं लेकिन उनकी फ्लॉप फिल्‍म ‘दिलवाले’ से जुड़ा विवाद अब भी उनका पीछा कर रहा हैं. दरअसल ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ के हिट होने के बाद रोहित और शाहरुख ने फिल्‍म ‘दिलवाले’ में फिर हाथ मिलाया. लेकिन ‘दिलवाले’ फ्लॉप हो गई. जिसके बाद खबरें आने लगी कि रोहित और शाहरुख के रिश्‍तों में खटास आ गई है.

हाल ही में रोहित ने शाहरुख संग अपने रिश्‍ते को लेकर बात की. जूम टीवी को दिये एक इंटरव्यू में रोहित ने कहा कि, ‘अगर मेरे और शाहरुख के बीच कोई अनबन होती तो वो रेड चिलीज के अंतर्गत ‘सिंबा’ का पोस्‍ट-प्रोडक्‍शन नहीं कराते. इस तरह की जो भी खबरें है सिर्फ अफवाहें हैं.’

रोहित शेट्टी के अनुसार, हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है. लोग ध्‍यान ने फिल्‍म नहीं देखते हैं. अगर आप सिंबा के क्रेडिट सींस को देखें तो वहां कलर और डीआई का क्रेडिट शाहरुख की कंपनी को दिया गया है जहां जीरो एडिट हुई थी. अगर ऐसा कुछ होता तो मैं वहां अपनी फिल्‍म लेकर क्‍यों जाता ?’

उन्‍होंने आगे कहा,’ हमारी एक फिल्‍म नहीं चली तो लोगों को ऐसा लगने लग गया कि हमारी लड़ाई हो गई है. यह सब बकवास है.’ रोहित शेट्टी की बातों से साफ है कि शाहरुख और उनके बीच कोई मन-मुटाव नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >